{"_id":"695eb3ad8718ff57860bfcd7","slug":"northerly-icy-winds-have-intensified-the-biting-bone-chilling-cold-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-130349-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: उत्तरी बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन भरी हाड़ कंपा देने वाली ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: उत्तरी बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन भरी हाड़ कंपा देने वाली ठंड
Thu, 08 Jan 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले में बुधवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। सुबह-शाम हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 14 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से शाम बर्फीली उत्तरी हवाओं से दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है और हिमाच्छादित शिखरों से सीधी उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं का कहर साफ दिखाई दे रहा है। रात्रि तापमान भी सिंगल डिजिट में है और कुछ स्थानों पर रात्रि तापमान सामान्य से नीचे है।
हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। सुबह से शाम तक 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं से आमजन में कंपकंपी और सिहरन बढ़ गई है, जिसकी वजह से आमजन घरों में दुबकने को मजबूर हैं।