फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nominations will be done from today under the supervision of CCTV

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीसीवीटी की निगरानी में आज से होंगे नामांकन

Thu, 05 Sep 2024 05:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 05 Sep 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Nominations will be done from today under the supervision of CCTV
झज्जर के लघु सचिवालय में नामांकन संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते जिला उपायुक्त ।
झज्जर। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जिला प्रशासन ने नामांकन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह बुधवार को बेरी लघु सचिवालय पहुंचे व नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में लघु सचिवालय स्थित एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र लिए जाएंगे। प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा। नामांकन कक्ष से 100 मीटर के दायरे में वाहन लाने पर प्रतिबंध रहेगा व नामांकन पत्र जमा करते समय नामांकन करने वाले व्यक्ति के साथ केवल चार व्यक्तियों को नामांकन कक्ष में आने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया की नामांकन जिस बिल्डिंग में होगा वह पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। इसके अलावा चुनाव आयोग की सुविधा एप व वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन भी नामांकन पत्र भरा जा सकता है। ऑनलाइन नामांकन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित आरओ कार्यालय में जमा करवानी अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि चुनाव नामांकन की प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी तथा 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। इसी प्रकार 16 सितंबर तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे और 5 अक्टूबर को मतदान एवं 8 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन




जिले में विधानसभा के अनुसार पोलिंग स्टेशन

विधानसभा पोलिंग स्टेशन

बहादुरगढ़ 233

बादली 198

झज्जर(एससी) 190

बेरी – 186

कुल 807



जिले में विधानसभा के अनुसार मतदाता

विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता थर्ड जेंडर कुल मतदाता

बहादुरगढ़ 128196 113824 05 242025

बादली 98327 88221 01 186549

झज्जर(एससी) 98911 90209 01 189121

बेरी 97118 85493 05 182616

कुल 422552 377747 12 800311
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed