फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nomination process for District Bar Association elections from today

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज से

Wed, 29 Nov 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 29 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Nomination process for District Bar Association elections from today
झज्जर। 15 दिसंबर को होने वाले जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक दिसंबर तक नामांकन दर्ज होंगे। 1010 अधिवक्ता जिला बार के पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

चुनाव के लिए दो दिसंबर को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। इसी दिन नाम भी वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 15 दिसंबर को सुबह आठ से शाम साढे़ चार बजे तक मतदान होगा। शाम 5 बजे मतगणना शुरू होगी और इसी दिन परिणाम घोषित होगा। करीब 1010 अधिवक्ता बार के प्रधान, उपप्रधान, सचिव पदों का चुनाव में मतदान करेंगे।खजांची व सहसचिव का चुनाव आपसी तालमेल से हर साल किया जाता हैं। चुनाव को लेकर बार एसोसिएशन में बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा भागदौड़ प्रधान पद के उम्मीदवार कर रहे हैं और मतदाताओं से मिल रहे हैं। उप प्रधान व सचिव पद के उम्मीदवार भी अधिवक्ताओं के चैंबर व घरों में जाकर मिल बैठ रहे हैं। कई प्रधान, उप प्रधान व सचिव पद के दावेदारोंं ने पोस्टर, होर्डिंग भी चौक चौराहों पर लगा दिए हैं। बार एसोसिएशन के चुनाव को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए 11 सदस्यों को पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है। करीब 1065 में से 55 नाम काट दिए गए हैं। अब करीब 1010 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग बार के चुनाव में करेंगे। लेकिन फिलहाल बार चुनाव में कोई भी भावी प्रत्याशी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैलेट पेपर से होगा चुनाव
मतदान बैलेट पेपर से होंगे। हर पद के लिए अलग रंग का बैलेट पेपर होगा। आरओ आरके वर्मा ने बताया कि बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो एक दिसंबर तक चलेगी। जिला बार में पूरे दिन बार चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed