फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   No work done in offices, loss of Rs 9 crore in two days

Jhajjar-Bahadurgarh News: दफ्तरों में नहीं हुए काम, दो दिन में 9 करोड़ का नुकसान

Wed, 17 Jul 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 17 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
No work done in offices, loss of Rs 9 crore in two days
झज्जर सरल केद्रं में कर्मचारियों की हड़ताल हाेने के कारण खाली पड़ा हुआ
झज्जर। मांगों को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इसके चलते लोगों के रजिस्टरी, इंतकाल, फर्द, सीएम विंडो, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी सहित तमाम सरकारी कार्य नहीं हो सके। इसके चलते लोगों को वापस बैरंग लौटना पड़ा। सरल व तहसीलों में काम न होने के कारण दो दिन में सरकार को लगभग 9 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मांगों को लेकर करनाल में धरना दिया हुआ है। जिले में प्रतिदिन लगभग 225 से 250 रजिस्ट्री होती है। 2 हजार के लगभग फर्द, इंतकाल और जमाबंदी का काम होता है। इसी प्रकार से ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी व विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र सरल केंद्रों पर बनाए जाते हैं, लेकिन दो दिन से कोई काम नहीं हो रहा है। इसके चलते लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। प्रदेशाध्यक्ष विजय ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में सभी डीआईटीएस का केंद्रीयकरण करके बजट का प्रावधान किया जाए, सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सृजित किए जाए, एचकेआरएनएल में भेजे गए सभी कर्मचारियों को वापस डीआईटीएस में शामिल किया जाए, समान काम, समान वेतन दिया जाए, 58 साल तक सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए, सरकार रेगुलाइजेशन एक्ट लाती है तो उसमें डीआईटीएस को शामिल किया जाए।
विज्ञापन



आज वह झज्जर सरल केंद्र में अपने बेटे के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ठीक करवाने आई थी लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर हैं। काम नहीं हुआ।
अनीता देवी, झज्जर



मैं सरल केंद्र पर आधार कार्ड में अपनी जन्मतिथि को ठीक करवाने आई थी। यहां पहुंचने पर हड़ताल का पता चला। वह अपनी पेंशन बनवाने के लिए काफी दिनों से परेशान हो कर घूम रही हूं, लेकिन उसकी पेंशन नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रकला ,गांव कलाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed