फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   No waiting, no queue... the convenience of drive-thru vaccination is strong

इंतजार, न कतार...ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन में सुविधा दमदार

Thu, 10 Jun 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
No waiting, no queue... the convenience of drive-thru vaccination is strong
बहादुरगढ़। कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अब अस्पतालों में अपने वाहनों से जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए न इंतजार करना है और न ही कतार में लगने की जरूरत है। राजकीय महिला कॉलेज में सरकार की ओर से ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की दमदार सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत लोेग अपने वाहन में बैठे-बैठे ही टीका लगवाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकते हैं। बुधवार को डीसी श्याम लाल पूनिया ने अभियान की शुरुआत कर दी है। लोग यहां टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। पहले दिन सौ लोगों ने टीकाकरण का लाभ उठाया।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि इसका उद्देश्य कम से कम समय में, साफ सुथरे माहौल और खुले वातावरण में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का वैक्सीनेशन करना है। अभियान में नागरिकों को वैक्सीन की डोज लेने के साथ प्राइवेट कंपनियों द्वारा दूसरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिन अच्छा रिस्पांस मिला है, सौ से अधिक नागरिकों ने यहां पहुंचकर कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। यह प्रयोग सफल होने पर जिला के अन्य स्थानों पर भी ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन किया जाएगा। शुरुआत में 45 प्लस के नागरिक शामिल किए गए हैं। 18 प्लस के युवाओं को भी ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन अभियान में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

10 से 2 बजे तक लगेंगे टीके
डीसी ने कहा कि राजकीय महिला कॉलेज में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कोरोना वैक्सीन की डोज लेने वालों को प्राइवेट कंपनियां भी टायरों पर डिस्कांउट कूपन, वाहनों के एसी व टायर चेकअप आदि की सेवाएं फ्री में मुहैया करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि 45 प्लस का कोई भी नागरिक अपने आधार कार्ड की फोटो प्रति के साथ आकर यहां कोरोना वैक्सीन की डोज ले सकता है। दूसरी डोज के लिए निर्धारित गैप होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण और सैंपलिंग पर फोकस
डीसी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए वैक्सीनेशन और सैंपलिंग पर विशेष फोकस रखा गया है। खुले माहौल में राहगीर, वाहन चालक, आमजन पुलिस नाकों पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम को अपना कोरोना का सैंपल दे सकता है। उन्होंने कहा कि इससे सैंपलिंग की संख्या और गुणवत्ता दोनों में बढ़ोतरी होगी। खुले में वैक्सीनेशन और सैंपलिंग से सामाजिक दूरी भी बनी रहेगी। संक्रमण के फैलाव को रोकने में भी मदद मिलेगी।
कोरोना से बचाव के साथ तोहफे
ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन कार्यक्रम में वैक्सीन की डोज लगवाने से पहले वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियों के एसी चेक करवाए, टायरों को भी चेक करवाया। यह सब प्राइवेट कंपनियों द्वारा निशुल्क मुहैया करवाया गया है। इस दौरान वैश्य महिला बीएड कॉलेज की छात्राओं ने प्रिंसिपल डॉ. आशा शर्मा के साथ कोरोना वैक्सीन की डोज लेने वालों को फेस मास्क और बिस्कुट के पैकेट वितरित किए। जिला रेडक्रॉस की ओर से कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस से बचाव की जानकारी देते हुए पोस्टर व पुस्तिका वितरित की। कोरोना की डोज लेने वालों ने इसे प्रशासन की अच्छी पहल बताया।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में एसडीएम हितेंद्र कुमार, जिला वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी डॉ. संजीव मलिक, डॉ. सुंदरम कश्यप, डॉ. गगन जैन व राजकीय महिला कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. साधना भी मौजूद रहे।
बेरी में कल होगा ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन का आयोजन
झज्जर। बेरी में उपमंडल स्तर पर जिला प्रशासन की ओर से ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। इसका शुभारंभ डीसी श्याम लाल पूनिया करेंगे। उक्त जानकारी एसडीएम बेरी रविंद्र कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि डीसी के निर्देशानुसार बहादुरगढ़ के बाद अब बेरी उपमंडल में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया को और तेज करते हुए ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि बेरी में रोहतक रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने शुक्रवार को सुबह 10 बजे से कैंप शुरू हो जाएगा।

एसडीएम ने बताया कि कार्यक्रम से नागरिकों का समय बचेगा और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन होगा। वैक्सीनेशन के जिला नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ संजीव मलिक ने कहा कि 45 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिकों को प्रथम व दूसरी डोज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन कार्यक्रम में वैक्सीन लगवाने के लिए आधार कार्ड की फोटो प्रति मोबाइल नंबर के साथ लाना जरूरी है ताकि उक्त नागरिक के टीकाकरण का पंजीकरण किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed