फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   no provide information, mc eo, fine, 3000 rupees

जानकारी न देने पर नप के ईओ पर 3000 रुपये जुर्माना

Mon, 30 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/बहादुरगढ
अमर उाला ब्यूरो/बहादुरगढ Updated Mon, 30 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पैनल्टी की यह राशि दोषी अधिकारी के वेतन से काटी जाएगी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता राहुल मंडोरा की अपील पर राज्य सूचना आयुक्त मेजर जनरल (रिटायर्ड) जेएस कुंडू ने गत 3 जनवरी को सुनाए अपने निर्णय में कहा है कि राहुल मंडोरा को जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गई सूचनाएं मुहैया न कराने के कारण परिषद के जन सूचना अधिकारी एवं कार्यकारी अधिकारी को 3000 रुपये पैनल्टी देनी होगी। साथ ही आवेदक को मांगी गई सूचना उपलब्ध करानी होगी। इन दोनों निर्देशों को लागू कराने की जिम्मेदारी इस केस के प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं बहादुरगढ़ के एसडीएम की रहेगी। आयोग के निर्देश के मुताबिक, पैनल्टी की रकम आयोग के खाते में जमा करानी पड़ेगी। आयोग ने मंडोरा द्वारा मांगी गई जानकारी से संबंधित दस्तावेज दो सप्ताह के भीतर आयोग में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।


कच्चा बाग बहादुरगढ़ के निवासी राहुल मंडोरा ने 28 जुलाई 2016 को नगर परिषद बहादुरगढ़ के जनसूचना अधिकारी से इंजीनियरिंग व लेखा विभाग संबंधी कुछ जानकारियां मांगी थी। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी परिषद अधिकारियों ने उन्हें सूचना नहीं दी। मंडोरा का कहना है कि प्रथम अपीलीय अधिकारी भी परिषद के ढीठ अधिकारियों से सूचना दिलाने में अस्मर्थ रही। तब उन्हें 26 दिसंबर 2016 को राज्य सूचना आयोग में अपील करनी पड़ी। पहली अपील पर परिषद से कोई अधिकारी आयोग के समक्ष पेश नहीं हुआ। छह जनवरी 2017 को हुई दूसरी सुनवाई में परिषद के लिखित अशोक कुमार आयोग के समक्ष प्रस्तुत हुए। मंडोरा का कहना है कि इस मौके पर सूचना आयुक्त जेएस कुंडू ने परिषद के प्रतिनिधि को जमकर लताड़ लगाई और सूचना अधिकारी पर 3000 रुपये पैनल्टी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed