फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   No negligence of any kind is tolerated

किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Thu, 10 Mar 2022 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:04 AM IST
विज्ञापन
No negligence of any kind is tolerated
फोटो : 05 व 07
विज्ञापन

किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
डीसी ने किया पीएचसी व नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण
गैरहाजिर मिले दो कर्मचारियों के खिलाफ दिए कार्रवाई के निर्देश
झज्जर। उपायुक्त शक्ति सिंह ने बुधवार को छुछकवास पीएचसी और झज्जर नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सरकारी सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान दोनों स्थानों पर एक-एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण की जानकारी मिलने पर इधर-उधर गए कर्मचारी अपने कार्यालयों में पहुंच गए।

डीसी ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति को भी देखा। कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी जनता की सेवा के लिए हैं। कार्यालय समय के दौरान उपस्थित रहना उनकी जिम्मेदारी है। डीसी के निरीक्षण के दौरान पीएचसी और नगर परिषद से एक-एक कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इनके खिलाफ डीसी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीसी ने जिला के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट किया है कि कार्यालय कार्य में कोताही न बरतें और बिना पूर्व अनुमति के कार्यालय से गैरहाजिर न रहें। कर्मचारी एवं अधिकारी के कारण किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए। कानून के दायरे में रहकर सभी सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कर्मचारी एवं अधिकारी के कारण किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed