{"_id":"676529abd61465497a09ed40","slug":"no-confidence-motion-against-the-chairperson-of-the-co-operative-bank-in-jhajjar-suspension-notice-served-to-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: को-ऑपरेटिव बैंक की चेयपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, चार डायरेक्टर को थमाया निलम्बन का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: को-ऑपरेटिव बैंक की चेयपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, चार डायरेक्टर को थमाया निलम्बन का नोटिस
Fri, 20 Dec 2024 01:54 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:54 PM IST
सार
चेयरपर्सन पर आरोप लगाने वाले आधा दर्जन डायरेक्टर बैठक में भाग लेने भी पहुंचे थे। लेकिन वहां पहुंचते ही बैंक के डीआर ने चार को उनके निलंबन का नोटिस थमा दिया और उन्हें बैठक से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
झज्जर को-ऑपरेटिव बैंक
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन नीलम अहलावत पर समिति के आधा दर्जन डायरेक्टरों ने पद के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चेयरपर्सन नीलम अहलावत पर जो आरोप लगे हैं वह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित है, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी।
विज्ञापन
चेयरपर्सन पर आरोप लगाने वाले आधा दर्जन डायरेक्टर बैठक में भाग लेने भी पहुंचे थे। लेकिन वहां पहुंचते ही बैंक के डीआर ने चार को उनके निलंबन का नोटिस थमा दिया और उन्हें बैठक से बाहर निकाल दिया गया। जोकि गैरकानूनी है। इस मामले में असंतुष्टों की तरफ से पक्ष रख रहे डायरेक्टर जयवीर मोर का कहना था कि उन्हें निलम्बित क्यों किया गया है इसका जवाब किसी के पास नहीं है। लेकिन वह इस मामले को लेकर हाईकोर्ट पर जाने वाले है।
विज्ञापन
उन्होंंने इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बैंक की चेयरपर्सन नीलम अहलावत अपने पद का दुरूपयोग कर रही है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि माननीय अदालत से उन्हें जरूर न्याय मिलेगा।
विज्ञापन