फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   No application fee for admission in ITI

आईटीआई में दाखिले के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं

Wed, 08 Sep 2021 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
No application fee for admission in ITI
राज्य के सरकारी और गैर सरकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया मंगलवार 7 सितंबर को शुरू हो गई। पहले चरण में विद्यार्थियों को दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा, जो 22 सितंबर तक चलेगा। दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को कई तरह की नि:शुल्क सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

अनलाइन आवेदन करते वक्त विद्यार्थी को 10वीं/12वीं के प्रमाण पत्र, फोटो, मोबाइल फोन नंबर, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा अनिवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या, परिवार पहचान पत्र, आनलाइन भुगतान का प्रमाण अपलोड करने होंगे। जिस आवेदक का कोई जरूरी दस्तावेज आवेदन करते वक्त पोर्टल पर अपलोड नहीं होगा उसका नाम पहली मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहादुरगढ़ की प्राचार्य गीता ने बताया कि प्रशिक्षण की ड्यूल व्यवस्था के दौरान प्रशिक्षुओं को स्टाइपेंड राशि मुहैया करवाई जाएगी। छात्राओं से किसी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। अनुसूचित जाति के प्रशिक्षुओं और छात्राओं को टूल और किट मुफ्त मिलेगी। गीता ने कहा कि बहादुरगढ़ में हजारों की संख्या में उद्योग चलते हैं, इसलिए आईटीआई से प्रशिक्षण पाने के बाद रोजगार मिलने की बहुत अधिक संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारपेंटर 24
कंप्यूटर आपरेटर व प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 48
ड्राफ्टमैन सिविल 24
इलेक्ट्रिशियन 20
इलेक्ट्रिशियन ड्यूल मोड 40
इलेक्ट्रानिक्स मेकेनिक 24
मशीनिस्ट ड्यूल मोड 20
मेकेनिक मोटर वाहन 24
मेकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग 48
मेकेनिक उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक्स उपकरण 24
मेकेनिक डीजल 48
पेंटर सामान्य 20
प्लंबर 48
आशुलिपिक सचिवीय सहायक (हिंदी) 24
आशुलिपिक सचिवीय सहायक (अंग्रेजी) 24
टर्नर ड्यूल मोड 20
वेल्डर ड्यूल मोड 20
वेल्डर 20
फिटर ड्यूल मोड 40
इलेक्ट्रानिक्स मेकेनिक ड्यूल मोड 24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed