फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   No any one patient in isolation center

आइसोलेशन सेंटर में एक भी मरीज नहीं किया भर्ती

Tue, 18 May 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
No any one patient in isolation center
झज्जर। गामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से विलेज आइसोलेशन सेंटर भी विकसित किए गए हैं। इन आइसोलेशन सेंटर में उन संक्रमितों को रखा जाएगा, जिनके घर में यह सुविधा नहीं है। शहर के निकट लगते गांव सिलानी में भी बने सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक चरण में हॉट स्पॉट एरिया के अंतर्गत आने वाले गांवों में कम से कम दस बेड के साथ एक विलेज आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। सिलानी गांव में सोमवार की शाम को आइसोलेशन सेंटर का दौरा किया गया तो यहां पर कोई भी कर्मचारी नहीं मिला। सेंटर पर ताला लटका हुआ था। प्रशासन की तरफ से यहां पर ऑक्सीजन, दवाई, बेड आदि की सुविधा दी गई हैं, लेकिन फिलहाल तक कोई भी मरीज यहां पर भर्ती नहीं किया गया है। गांव में करीब 25 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। लेकिन उन सभी के पास होम आइसोलेशन की सुविधा होने के कारण उन्हें घर में ही इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

- सभी आवश्यक सुविधाएं कराई गई हैं मुहैया
इस सेंटर में सीईओ जिप व डीडीपीओ की देखरेख में इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराए गए हैं और स्वास्थ्य सेवाएं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदान की जा रही हैं। जरूरत अनुसार इस सेंटर में ऑक्सीजन की सप्लाई भी दी जा रही है व अति आवश्यक होने पर ही सेंटर से मरीज को अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। मरीज भर्ती होने पर चिकित्सा अधिकारियों की उपस्थिति में सेंटर चलेगा। फिलहाल जिले के 42 गांवों में सेंटर स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसोलेशन सेंटर उन मरीजों को रखा जाना है जिनके पास होम आइसोलेशन की सुविधा नही है। यहा पर कर्मचारियों व चिकित्सक की ड्यूटी भी लगाई गई है।
- डॉ. संजीव मलिक, उप सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed