फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nitesh Kumar first in 100 meter race

Jhajjar-Bahadurgarh News: 100 मीटर दौड़ में नितेश कुमार प्रथम

Thu, 01 Feb 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 01 Feb 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Nitesh Kumar first in 100 meter race
31jjrp17 राजकीय महाविद्यालय  बिरोहड में  खेलकूद प्रतियोगिता  के दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित कर
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय में 12वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया गया। मुख्य अतिथि जगनिवास जिला नगर आयुक्त झज्जर ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी जीवन को बोझ न माने। हंसते-खेलते और सकारात्मक सोच के साथ जीना चाहिए। स्वस्थ भारत के निर्माण में स्वस्थ विद्यार्थियों की अतुलनीय भूमिका है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणवीर सिंह आर्य ने कहा कि हरियाणा अदम्य खेलकूद भावना एवं खिलाड़ियों के अभूतपूर्व प्रदर्शन से दुनियाभर में जाना जाने लगा है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनीता रानी ने कहा कि खेलकूद में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और एक खिलाड़ी की सच्ची भावना को मैदान में दर्शाया। खेल प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य खेल स्पर्धाओं में 100 मीटर दौड़ में नितेश कुमार प्रथम, मनोज कुमार द्वितीय और मनीष तृतीय स्थान पर रहे वहीं 100 मीटर लड़कियों की दौड़ में प्रीति प्रथम, साक्षी द्वितीय और मीनू तृतीय स्थान पर रही। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, प्रीति द्वितीय और शिल्पा तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर लड़कों की दौड़ में नितेश कुमार प्रथम, रोहित द्वितीय व योगेन्द्र तृतीय स्थान पर रहा। लड़कों में नितेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ एथलीट तथा लड़कियों में प्रीति को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed