{"_id":"6695be6f4fccc344d80a8b44","slug":"nindiya-stood-first-in-essay-riddhi-stood-first-in-slogan-writing-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108604-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: इंस्पेक्टर विकास ने हरियाणा पुलिस रेंज खेलों मेें जीते चार पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: इंस्पेक्टर विकास ने हरियाणा पुलिस रेंज खेलों मेें जीते चार पदक
Tue, 16 Jul 2024 05:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में यातायात प्रभारी विकास कुमार ने मधुबन में हुए 45वें हरियाणा पुलिस रेंज खेलों मेें शानदार प्रदर्शन किया। विकास ने इन खेलों में चार पदक अपने नाम किए। पदक जीतकर लौटे एसएचओ विकास कुमार पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने जोरदार स्वागत किया और उनकी सराहना की। इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि उन्होंने तैराकी स्पर्धा में दो गोल्ड सहित 4 मेडल अपने नाम किए। ब्रेस्टस्ट्रोक 100 मीटर, 200 मीटर में गोल्ड, 50 मीटर में सिल्वर और 200 मीटर फ्री स्टाइल में ब्रांज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बहादुरगढ़ लौटने पर पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-फोटो 65 : इंस्पेक्टर विकास कुमार का सम्मान करते पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा।
--
विज्ञापन
-फोटो 65 : इंस्पेक्टर विकास कुमार का सम्मान करते पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा।