फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nindiya stood first in essay, Riddhi stood first in slogan writing.

Jhajjar-Bahadurgarh News: निबंध में निंदिया, स्लोगन लेखन में रिद्धि रही प्रथम

Tue, 16 Jul 2024 05:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 16 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Nindiya stood first in essay, Riddhi stood first in slogan writing.
कार्यक्रम के विजेता बच्चे अति​थि के साथ।
साल्हावास। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण व हरियाणा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को मातनहेल खण्ड शिक्षा में खंड स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध लेखन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकहेडी मदनपुर की छात्र निंदिया प्रथम रही। स्लोगन लेखन में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बहु की छात्रा रिद्धि प्रथम रही।
विज्ञापन

खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय बाला अहलावत की अध्यक्षता में इसका आयोजन किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की कानून व न्याय व्यवस्था के बारे में जागरूक करना है। प्रतियोगिता में निबंध लेखन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकहेडी मदनपुर की छात्र निंदिया प्रथम, स्लोगन राइटिंग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहु की छात्रा रिद्धि प्रथम, ऑन द स्पॉट पेंटिंग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहू की छात्रा हिना प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतानहेल की छात्रा पायल प्रथम, कविता पाठन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल की खुशी प्रथम, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन की छात्रा काजल प्रथम, डॉक्यूमेंट्री फिल्म में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहू की छात्रा अनु प्रथम, वाद विवाद प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन की छात्रा जागृति प्रथम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं (तन्वी, अंजलि, तनीषा) की टीम प्रथम व स्किट में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लडायन की छात्रा ज्योति की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

जिला झज्जर के कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का बहुत ही महत्व है और सभी विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने पर बधाई दी। मातनहेल खंड के संयोजक डॉ. प्रदीप कुमार धांगड़ ने कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के प्रभारियों व इस प्रतियोगिता में नियुक्त निर्णायक मंडल को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता के नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि 18 कानूनी विषयों में से 10 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की कानून प्रणाली तथा न्याय प्रणाली के बारे में अवगत कराना है। इस प्रतियोगिता के संयोजक आनंद कुमार ने भी इस प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर खंड के कानूनी साक्षरता संयोजक डॉ. प्रदीप कुमार धांगड़, आयोजक आनंद कुमार, मोनिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed