फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NIFTEM has developed millet rice, which diabetic patients can eat without any worry.

Jhajjar-Bahadurgarh News: निफ्टम ने तैयार किया मिलेट राइस, बेफिक्र होकर खा सकेंगे शुगर के मरीज

Mon, 27 Oct 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 27 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
NIFTEM has developed millet rice, which diabetic patients can eat without any worry.
फोटो : 38: सोनीपत में निफ्टम के वैज्ञानिकों की शोध से तैयार चावल। स्रोत निफ्टम - फोटो : पीलीभीत- गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़।
सोनीपत। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (निफ्टम) के वैज्ञानिकों ने ऐसा अनोखा चावल तैयार किया है जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि शुगर और मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए भी सुरक्षित और फायदेमंद है। इस खास चावल को ‘कंपोजिट राइस एक्सट्रूडेड मिलेट’ नाम दिया गया है। इसे हाल ही में वर्ल्ड फूड इंडिया-2025 में पेटेंट भी मिल चुका है।
विज्ञापन

यह अनोखा नवाचार निफ्टम के निदेशक डॉ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय की देखरेख में वैज्ञानिक डॉ. अंकुर ओझा और उनकी टीम ने किया है। टीम ने बाजरा, काला चावल और काला नमक चावल को मिलाकर यह स्वास्थ्यवर्धक मिलेट राइस तैयार किया है। पारंपरिक ढंग से तैयार होने वाले चावल के बजाय यह एक्सट्रूजन तकनीक से बनाया गया है।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में अनाजों के मिश्रण को उच्च तापमान और दबाव पर तैयार किया जाता है, जिससे नया दाना बनता है जो दिखने और स्वाद में बिल्कुल सामान्य चावल जैसा लगता है। इसका रंग हल्का भूरा होता है और स्वाद प्राकृतिक चावल से मिलता-जुलता है। इस मिलेट राइस में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, आयरन, विटामिन सी और एंथोसाइनिन जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और वजन को नियंत्रित करने में सहायक है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे बनने वाली खीर सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है और सामान्य खीर से अधिक स्वादिष्ट व पौष्टिक है। इस शोध को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया-2025 के मंच पर राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने इस आविष्कार को भविष्य के हेल्थ फूड मॉडल की संज्ञा दी। अवसर पर निफ्टम और कई फूड प्रोडक्शन कंपनियों के बीच इसके व्यवसायीकरण के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार यह स्वास्थ्यवर्धक चावल अगले एक महीने में बाजार में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत सामान्य चावल से करीब 20 फीसदी कम रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed