{"_id":"63f0cd751062a5aff0055fa0","slug":"nieces-husband-abused-maternal-uncle-case-filed-jhjhar-news-c-17-1-69665-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर-बहादुरगढ़: भांजी के पति ने मामा के साथ की गाली गलौज, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर-बहादुरगढ़: भांजी के पति ने मामा के साथ की गाली गलौज, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव मुंडाहेडा निवासी सुनील ने बताया कि उसने भांजी की शादी नवंबर 2021 में हेमंत निवासी चिमनावास जिला रेवाड़ी के साथ की थी। शादी में उनकी बहन व जीजा ने हैसियत से ज्यादा धन दिया था। शादी में 10 लाख रुपये नकद भी दिए थे। शादी के दो-तीन महीने बाद तक तो ठीक चलता रहा। अब भांजी को ससुराल पक्ष के लोग परेशान कर रहे हैं।
11 नवंबर को उसकी भांजी के साथ मारपीट भी की गई । अनहोनी की आशंका के चलते वे भांजी को अपने घर ले आए। अब भांजी का पति हेमंत भांजी के मामा के साथ गाली गलौज कर रहा है तथा जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 6 महीने से उनकी भांजी उनके साथ ही रह रही है, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसके बारे में हाल-चाल भी नहीं जानने के लिए आ रहे हैं। भांजी के पति की गालियों से परेशान होकर मामा ने इस संबंध में भांजी के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
वर्जन:
सुनील की शिकायत पर उनकी भांजी के पति हेमंत के खिलाफ गाली गलौज करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
- जयभगवान, थाना प्रभारी साल्हावास