फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NIA, STF raid houses of gangsters linked to Neeraj Bawala and Kaushal gang

Jhajjar-Bahadurgarh News: नीरज बवाला और कौशल गैंग से जुड़े गैंगस्टरों के घरों पर एनआईए, एसटीएफ के छापे

Thu, 18 May 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 18 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
NIA, STF raid houses of gangsters linked to Neeraj Bawala and Kaushal gang
बेरी,(झज्जर)। नीरज बवाना और कौशल गैंग से जुड़े बदमाशों के ठिकानों पर एनआईए व एसटीएफ ने गांव बिसाहन और डीघल गांवों में छापे मारे।
विज्ञापन

गांव बिसाहन में कौशल गैंग से जुड़े सज्जन उर्फ भोलू के घर से टीम ने एक डायरी और दो मोबाइल बरामद किए हैं। उसकी मां और एक अन्य परिजन से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। डीघल गांव में नीरज बवाना गैंग से जुड़े भूपेंद्र उर्फ खली के घर टीम पहुुंची लेकिन वहां कोई नही मिला बाद में बहादुरगढ़ में उसके निवास पर छापा मारा। मदद के लिए स्थानीय पुलिस भी इनकेे साथ हैं।
बिसाहन गांव में सज्जन उर्फ भोलू के मकान पर छापा मारा गया है। सुबह से ही टीम मकान के अंदर परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि भोलू किसी मामले में जेल में बंद है। करीब छह सात साल से वह गांव में नहीं देखा गया। भोलू के घर से दो मोबाइल फोन और एक डायरी मिली है। जिसे जांच के लिए टीम अपने साथ ले गई है। इसके अलावा बेरी क्षेत्र के गांव डीघल गांव में भूपेंद्र उर्फ खली के घर टीम पहुंची। यहां पर बताया गया कि भूपेंद्र गांव में नहीं रहता है। वह बहादुरगढ़ में रहता है। उसके बाद एनआईए टीम द्वारा बहादुरगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी में भूपेंद्र उर्फ खली के ठिकाने पर छापा मारा। यहां जांच पड़ताल चल रही थी। गौरतलब है कि सात महीने पहले भी एनआईए की टीम द्वारा नीरज बवाना गैंग से जुड़े भूपेंद्र उर्फ खली के घर पर छापा मारा था। एनआईए की टीम द्वारा बदमाशों को नोटिस देकर जानकारी मांगी गई थी लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर एनआईए की टीम दोबारा से बदमाशों के घर पर रेड की गई है। छापे के दौरान किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन

वर्जन
एनआईए की टीम द्वारा बेरी थाना क्षेत्र के गांव बिसाहन में सज्जन उर्फ भोलू पुत्र धारे सिंह के घर पर एनआईए की टीम द्वारा रेड की गई थी। सज्जन उर्फ भोलू पर विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले भी दर्ज हैं। जिसमें उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार स्थानीय पुलिस द्वारा एनआईए की टीम को सुरक्षा और सहयोग प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed