{"_id":"69b71c8d593c5b5d4500bc84","slug":"nhm-employees-submit-memorandum-to-chief-minister-appeal-for-resolution-of-pending-demands-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132805-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएचएम कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों पर समाधान की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएचएम कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों पर समाधान की अपील
विज्ञापन
15jjrp11- मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते एनएचएम कर्मी। स्रोत-संघ
झज्जर। अनाज मंडी में रविवार को आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को अखिल भारतीय एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। सीएम ने कहा, मांगों को देखा जाएगा और उचित कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
एनएचएम कर्मचारियों की ओर से संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि सीएम को अवगत कराया गया कि एनएचएम कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि, सातवें वेतन आयोग का लाभ, जॉब सिक्योरिटी और नियमितीकरण जैसी मांगों का लंबे समय से इंतजार है।
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों की बदौलत कड़ी मेहनत से हरियाणा सरकार पूरे भारतवर्ष में हर बार प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहती है।इसके अलावा हाल के समय में कर्मचारियों को वेतन भी समय पर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
सीएम ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि आप दोबारा से पंचकूला भी मिल सकते हैं और उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना मौजूद रहे।