फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   New Year special train cancelled, it didn't arrive on time even once.

Jhajjar-Bahadurgarh News: न्यू ईयर स्पेशल ट्रेन बंद, एक दिन भी समय पर नहीं पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
New Year special train cancelled, it didn't arrive on time even once.
झज्जर। कुरुक्षेत्र-फुलेरा तक चलाई गई न्यू ईयर स्पेशल ट्रेन को बंद कर दिया गया है। 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक चली यह ट्रेन एक दिन भी अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंची। इसके अलावा झज्जर के रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों ने दिन के समय में भी यहां से रेल का संचालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

झज्जर रेलवे स्टेशन से रेलवे की तरफ से सुबह, शाम व रात को रेल का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान झज्जर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने सुबह, शाम व रात के साथ दिन में भी रेल का संचालन करने की अपील रेलवे विभाग से की है ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को इसका फायदा हो सकें।
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे स्टेशन पर पहुंचे पवन, मनीष, ललित व मंजीत ने बताया कि दिन में रेल चलने से अधिक से अधिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी। लंबे रूट पर सफर करने के लिए यात्रियों के लिए रेल सबसे अच्छा माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कुरुक्षेत्र से फुलेरा और फुलेरा से कुरुक्षेत्र तक चलाई गई न्यू ईयर स्पेशल ट्रेन एक दिन भी झज्जर रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंची। इस दौरान अलग-अलग दिनों में ट्रेन चार से छह घंटे तक झज्जर रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंची।
ट्रेन लेट होने पर लौटाए थे टिकट
इसके चलते 31 दिसंबर को झज्जर रेलवे कर्मचारियों ट्रेन लेट होने से यात्रियों की टिकट भी वापस करने पड़े क्योंकि उस दौरान कर्मचारियों को रेल लेट होने की सूचना नहीं थी। इसके अलावा अपने निर्धारित समय पर झज्जर रेलवे स्टेशन पर रेल नहीं पहुंचने यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।


व्यापार मंडल भी कर चुका रेल चलाने की मांग
हरियाणा व्यापार मंडल झज्जर के सदस्यों की तरफ से भी रेलवे अधिकारियों से कई बार दिन में निरंतर ट्रेन का संचालन करने की मांग की गई है। अधिकारियों की तरफ से कुछ समय के लिए अलग-अलग रूट की ट्रेन दिन के समय में संचालन की थी जो अब बंद हो चुकी है। इसके अलावा दिन के समय में निरंतर ट्रेन का संचालन अब तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed