{"_id":"67900f1edd762ed97f08e80b","slug":"new-trick-of-fraud-attempt-to-fraud-by-sticking-plastic-plate-on-atm-machine-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-112407-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रॉड की नई चाल : एटीएम मशीन पर प्लास्टिक की प्लेट चिपकाकर धोखाधड़ी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रॉड की नई चाल : एटीएम मशीन पर प्लास्टिक की प्लेट चिपकाकर धोखाधड़ी की कोशिश
Wed, 22 Jan 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। श्यामजी कांप्लेक्स में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में मशीन पर अज्ञात व्यक्तियों ने एक काले और हरे रंग की पट्टी लगी हुई प्लास्टिक की प्लेट चिपका दी। इसका उद्देश्य कथित तौर पर फ्रॉड करना था। यह घटना 20 जनवरी की है। शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में रिंकू निवासी लाइनपार ने बताया कि वह श्यामजी कांप्लेक्स में स्थित एचडीएफसी बैंक में गार्ड की नौकरी करता है। 20 जनवरी की सुबह 6 बजे वह अपनी ड्यूटी पर पहुंचा था। रात की ड्यूटी पर सुनील निवासी जौनती दिल्ली तैनात था। सुनील ने उन्हें बताया कि रात के समय अज्ञात व्यक्तियों ने एटीएम मशीन में हरे और काले रंग की पट्टी लगी हुई प्लास्टिक की प्लेट लगा दी। इससे एटीएम के माध्यम से फ्रॉड करने की कोशिश की गई है। रिंकू ने बताया कि जब वे पहुंचे तो उन्होंने यह प्लेट एटीएम केबिन से निकालकर बाहर रख दी। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे तो दो युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और एटीएम की तरफ देखने लगे और मुझे देखकर भागने लगे। उन्होंने एक युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा।
उधर, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एटीएम मशीन पर इस तरह अजीबो-गरीब प्लेट लगाई गई थी। इसकी शिकायत पुलिस को मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि यह प्लेट एटीएम के कार्ड स्लॉट पर चिपकाई गई थी, जिससे उपयोगकर्ताओं के कार्ड की जानकारी चोरी करने की कोशिश की जा सकती थी। हालांकि पुलिस ने यह भी बताया कि इस प्लेट के कारण किसी भी उपयोगकर्ता को नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए है। साथ ही, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे एटीएम का उपयोग करते समय सावधानी बरतें और किसी भी अजीबोगरीब चीज को देखकर तुरंत पुलिस को सूचित करें।