फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   New toilets will be built in the herbal park, replacing the building that was declared condemned.

Jhajjar-Bahadurgarh News: हर्बल पार्क में कंडम घोषित भवन की जगह बनेंगे नए शौचालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
New toilets will be built in the herbal park, replacing the building that was declared condemned.
02jjrp05- बेरी का हर्बल पार्क जहां पर शौचालय का निर्माण होना है। संवाद - फोटो : अमर उजाला
बेरी। हर्बल पार्क में दो शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। इस पर 12 लाख 53 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। नगर परिषद ने ऑनलाइन टेंडर लगाए हैं। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फर्म को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। इसमें महिला व पुरुष दोनों के लिए शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

हर्बल पार्क में पहले से शौचालय थे लेकिन इनकी बिल्डिंग की हालत काफी खराब हो गई थी। इस कारण से नगर परिषद ने बिल्डिंग को कंडम घोषित कर दिया। नए शौचालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई। इसका एस्टीमेट तैयार कर बजट बनाया गया। इसे हाउस की बैठक में पास किया गया था।
विज्ञापन


प्रतिदिन काफी लोग आते हैं घूमने
हर्बल पार्क में फिलहाल शौचालयों की हालत खराब होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए शौचालय बनने के बाद लोगों को राहत मिल सकेगी।

वर्जन
हर्बल पार्क में नए शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इस पर करीबन 12.53 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। बिल्डिंग को कंडम घोषित कर दिया गया है। जल्द ही तोड़ा जाएगा। इसके बाद नए शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा साहू, सचिव, नगर पालिका, बेरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article