{"_id":"68eeb3b94000ef0a7d0d13a7","slug":"new-street-lights-will-be-installed-in-the-city-tender-placed-online-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-127276-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में लगेंगी नई स्ट्रीट लाइट, ऑनलाइन लगाया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में लगेंगी नई स्ट्रीट लाइट, ऑनलाइन लगाया टेंडर
Wed, 15 Oct 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
14jjrp04- दादरी रोड पर बिना लाइट के खडे़ ख्ंभे। संवाद
झज्जर। शहर के सभी 19 वार्डों और मुख्य मार्गों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। इस पर लगभग 50 लाख रुपये की राशि तक का खर्च आएगा। नगर परिषद की तरफ से ऑनलाइन टेंडर भी लगा दिए गए हैं। इसके लिए 23 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं। उसके बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। इस दीपावली तक स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाएंगी।
नए साल से पहले स्ट्रीट लाइटों की खरीद करके शहर में लगाने का काम शुरू करने की उम्मीद है। शहर के कई मुख्य मार्गों व कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं। इस कारण शाम होते ही मुख्य मार्गों पर अंधेरा छा जाता है। शहर में इस समय 13 हजार से ज्यादा छोटी और बड़ी स्ट्रीट लाइट लगी हैं।
पिछले साल भी लगभग 927 स्ट्रीट लाइटों की खरीद कर शहर में लगाया गया था। नगर परिषद की तरफ से पहले दीपावली पर नई स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना थी लेकिन सरकार की तरफ से जो फर्म फाइनल की गई थी उनका समय पूरा हो चुका था। इससे नप संबंधित फर्म से सीधा खरीद नहीं कर सकती थी। अब नप अधिकारियों ने इसके लिए ऑनलाइन टेंडर के जरिए नई लाइट खरीदने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
नगर परिषद की तरफ से लगभग एक माह पहले छिक्कारा चौक से भगत सिंह चौक तक नई स्ट्रीट लाइट व पोल लगाने का काम किया था लेकिन अब तक यह स्ट्रीट लाइट चालू नहीं हो सकी है।
शहर में नई स्ट्रीट लाइट की मंजूरी एफएंडसीसी की बैठक में दे दी गई है। जल्द ही खरीद कर इसे शहर में लगवाया जाएगा। जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद