फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   New schedule for third and fourth phase admission in ITI released

Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई में तीसरे और चौथे चरण के दाखिले का नया शेड्यूल जारी

Fri, 25 Jul 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 25 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
New schedule for third and fourth phase admission in ITI released
बहादुरगढ़। झज्जर रोड पर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बहादुरगढ़ में दाखिला प्रक्रिया तेज हो गई है। अब तक दाखिले के दो चरण पूरे हो चुके हैं और तीसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है। संस्थान की विभिन्न ट्रेडों में अब तक 204 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य गीता आर सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दाखिले 3 जुलाई से शुरू हो गए थे। दाखिला प्रक्रिया के नोडल अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि हरियाणा सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने तीसरे चरण के शेड्यूल में बदलाव किए हैं।
विज्ञापन

अब दस्तावेज सत्यापन 25 और 28 जुलाई को होगा। जबकि 26 और 27 जुलाई को दाखिला प्रक्रिया स्थगित रहेगी। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 से 29 जुलाई रखी गई है। चौथे चरण के लिए शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया है। विभाग 30 जुलाई को खाली सीटों की सूची वेबसाइट पर जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी 30 और 31 जुलाई को विकल्प भर सकेंगे। चौथी मेरिट सूची 4 अगस्त को जारी होगी। दस्तावेजों का सत्यापन 4 से 8 अगस्त के बीच किया जाएगा। जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed