फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   New committee formed in the meeting of Shri Prachin Ramlila Committee, Ankush Duhan became the head again

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्री प्राचीन रामलीला कमेटी की बैठक में नई कमेटी का गठन, अंकुश दुहन दोबारा बने प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
New committee formed in the meeting of Shri Prachin Ramlila Committee, Ankush Duhan became the head again
13jjrp07- रामलीला कमेटी के प्रधान अंकुश दुहन।
झज्जर। श्री प्राचीन रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड 1115 की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी रामलीला आयोजन की तैयारियों पर चर्चा के साथ-साथ नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से एक बार फिर अंकुश दुहन पर विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

संरक्षक पद की जिम्मेदारी महंत परमानन्द गिरि महाराज, सेठ लालचंद गर्ग, वेदप्रकाश दुहन, विजय गर्ग, जय गोबिंद भार्गव, सुरेन्द्र हरित और सुनील जाखड़ को सौंपी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में वीरेंद्र कौशिक (बिजजू), प्रदीप शर्मा (गुल्लू), हेमंत शर्मा (शेंकी) और भूपेश गहलावत (नीटी) को नियुक्त किया गयाद्ध
विज्ञापन

अमित हरित (काके) को उपप्रधान मनोनित किया गया। कैशियर की जिम्मेदारी जयभगवान मित्तल को सौंपी गई। साथ ही महासचिव पद का दायित्व संजीत कबलाना, संगठन सचिव के रूप में बृजमोहन कौशिक (बिट्टू) और अखिल राहड़ को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पद पर गुलाब प्रजापति और सह सचिव पद पर हेमंत गर्ग को जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार प्रेस प्रवक्ता के रूप में नंद भटनागर, मंच संचालन के लिए संजय शर्मा, राजपुरोहित के रूप में पंडित जितेंद्र शास्त्री और पंडित अरुण शास्त्री की नियुक्ति की गई। इसके अलावा दशहरा मेला व सवारी प्रबंधन समिति में श्रीराम दुहन, उमेश सनसनवाल, दिनेश प्रजापति, दिनेश सिंगल, राहुल मित्तल, मोहित सिंगला, अंकित गुप्ता, हर्ष सिंगल, रमेश यादव, सावन वाल्मीकि, रिंकेश सैनी, दिनेश सैन, सेंटी तलवार, राम गेरा, गुलशन मदान और नरेश शर्मा को शामिल किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने रामलीला आयोजन को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed