फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Neha won bronze medal in Junior World Wrestling Competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहा ने जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Sun, 08 Sep 2024 05:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Neha won bronze medal in Junior World Wrestling Competition
साल्हावास। विजेता खिलाडी।

विज्ञापन
साल्हावास। स्पेन के पोंटेवेद्रा शहर आयोजित जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के 57 किलोभार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द की बेटी पहलवान नेहा सांगवान ने कांस्य पदक जीता है। उसने हंगरी की पहलवान टेरेक को 9-15 से हराया।
अखाड़ा संचालक व गुरु कृष्ण पहलवान और कोच सज्जन मंदौला ने बताया कि नेहा सांगवान भी चरखी दादरी के गांव बलाली की बेटी है। अब नेहा सांगवान ने जूनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र क नाम रोशन किया है। नेहा सांगवान के कांस्य पदक विजेता बनने पर व्यायामशाला खानपुर खुर्द में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

नेहा सांगवान ने परिवार की पहलवानी की परंपरा को तीसरी पीढ़ी में भी बरकरार रखा है। कुश्ती की शुरुआत नेहा के दादा करतार सिंह ने की थी।नायब सूबेदार से सेवानिवृत्त हैं। वहीं नेहा के पिता अमित गांव के पूर्व सरपंच हैं और वे भी देहाती दंगल के नेशनल स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। पहलवान की उपलब्धि पर झज्जर पावर लिमिटेड के राजीव राव, मनबर भंडारी, बनीता, सरपंच कृष्ण खानपुर खुर्द, ब्लाक समिति सदस्य अमित गहलावत आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed