फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Neetu stood first in solo dance, Deepak stood first in poetry.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सोलो नृत्य में नीतू, कविता में दीपक रहे प्रथम

Sun, 10 Sep 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 10 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Neetu stood first in solo dance, Deepak stood first in poetry.
साल्हावास । राजकीय महाविद्यालय बिरोहड में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सोलो नृत्य में नीतू, कविता में दीपक रहे प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनीता रानी के नेतृत्व में हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी, सोलो नृत्य एवं गीत और हरियाणवी, अंग्रेजी व हिंदी भाषण एवं कविता और श्लोक उच्चारण विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनीता रानी ने विद्यार्थियों को अपनी कला के विकास पर ध्यान और लोक संस्कृति को आगे ले जाने के लिए उनको प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण जनपदों के विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ लौकिक संस्कृति भी उपस्थित रहती है। कार्यक्रम की संयोजिका पवित्रा देवी सहायक प्रोफेसर हिंदी विभाग ने बताया कि ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थियों मे भांति-भांति की कलाएं बसी हुई है। इन्हें अपनी कला को निखाकर आगे बढ़ना चाहिए। निर्णायक मंडल की भूमिका में डाॅ. अमरदीप, डाॅ. सुरेंद्र सिंह, डाॅ. प्रदीप कुण्डू, डाॅ. रश्मि, डाॅ. शिवानी, निशा रानी ने अहम भूमिका निभाई। ग्रुप डांस में सुनीता, अंकिता, मौसम, ईशा, निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान नीतू, अंजलि, पिंकी ने प्राप्त किया। सोलो हरियाणवी डांस में नीतू ने प्रथम और मोनिका व मौसम ने द्वितीय स्थान तथा पूजा, निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिन्दी कविता में दीपक ने प्रथम स्थान, रश्मि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिल्पा ने अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में डाॅ. अमरदीप, डाॅ. सुरेद्र सिंह, डाॅ. प्रदीप कुण्डू, डाॅ. रश्मि, निशा रानी, डाॅ. शिवानी, सुनीता, पवन कुमार, कादयान मंजू ,सीतू सिंह व आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें। डॉ. सुरेद्र सिंह ने प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनीता रानी व पवित्रा देवी का धन्यवाद कर और कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed