फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NEET ReExam: 287 out of 494 appeared for the exam in Jhajjar

NEET Re-Exam: झज्जर में 494 में से 287 ने दी परीक्षा, विद्यार्थी बोले- पिछली बार से बेहतर हुआ पेपर

Sun, 23 Jun 2024 07:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 07:30 PM IST
सार

झज्जर के दो केंद्रों पर नीट यूजी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। विद्यार्थी बोले कि पिछली बार से बेहतर पेपर हुआ है। 494 में से 287 ने परीक्षा दी थी। 207 बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे। 

विज्ञापन
NEET ReExam: 287 out of 494 appeared for the exam in Jhajjar
परीक्षा से लौटते विद्यार्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुछ केंद्रों पर रविवार को नीट की राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा दोबारा आयोजित की गई। हरियाणा के झज्जर शहर के केंद्रीय विद्यालय और पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दोनों जगहों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के आयोजन को लेकर प्रशासन के कड़े इंतजाम थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

दोनों केंद्रों के बाहर और अंदर पुलिस बल तैनात किया गया था। एसडीएम और एसीपी रैंक के अधिकारी परीक्षा के लिए व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे। परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू हुई और शाम 5 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हुई। परीक्षा देकर आने वाले विद्यार्थी काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय में 182 और  डीएवी स्कूल 312 परीक्षार्थियों की परीक्षा थी। केंद्रीय विद्यालय में 182 में से 109 बच्चों ने परीक्षा दी और 73 बच्चे अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में 312 में से 178 बच्चों ने परीक्षा दी और 178 ने परीक्षा नहीं दी।

जिला मुख्यालय पर रविवार को दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित एनईईटी (राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा) शांतिपूर्वक रूप से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर डीसी शक्ति सिंह ने स्थिति का जायजा लेते हुए परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का बारीकी से मूल्यांकन भी किया।


परीक्षा केंद्रों के बाहर 200 मीटर की परिधि में किसी प्रकार का बाहय हस्तक्षेप ना हो, इसके लिए धारा 144 लागू की गई थी। दोपहर 12 बजे से ही परीक्षार्थी केंद्रों पर आना शुरू हो गए थे। परीक्षा केंद्रों के अंदर व बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में एंट्री से काफी आगे ही पुलिस ने नाका लगाया हुआ था।

नाके से आगे केवल परीक्षार्थियों को जाने दिया गया। आवेदकों के साथ आए परिजनों को वहीं रोक दिया गया। केंद्रीय विद्यालय में भी गेट के अंदर केवल परीक्षार्थियों को जाने दिया गया। अंदर जाने के बाद मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की जांच हुई। परीक्षार्थियों की कपडे़, जूते, चप्पल तक की भी जांच की गई। उसके बाद ही उनको अंदर जाने दिया गया। शाम 5 बजकर 20 मिनट पर परीक्षा समाप्त हुई। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed