फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Neelam Dhillon became the state vice president of INLD women's wing

Jhajjar-Bahadurgarh News: नीलम ढिल्लो बनी इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष

Wed, 25 Jun 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 25 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Neelam Dhillon became the state vice president of INLD women's wing
-फोटो 53 : नीलम ढिल्लो।
बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यकारिणी गठित की जा रही है। इसी कड़ी में नीलम ढिल्लो को इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। अपनी नियुक्ति के लिए नीलम ढिल्लो ने इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला, इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, इनेलो की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला एवं महिला प्रदेशाध्यक्ष तनुजा कश्यप व इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी का आभार जताया है।
विज्ञापन

नवनियुक्त इनेलो महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम ढिल्लो ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएंगी। वह पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर संगठन को मजबूत कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि इनेलो में सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। पार्टी में महिलाओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। इस मौके पर बाला राठी, कपूर सिंह राठी, पार्षद जितेंद्र राठी, इनेलो के जिला शहरी अध्यक्ष रामनिवास सैनी, एससी सैल के जिलाध्यक्ष मास्टर सुखबीर सरोहा, सोनू सैनी, मोनिका राठी, अनीता सैनी, पूनम राठी, ईशा डोरा, इंदू परमार, दीपिका, गुड्डी, सविता, अंजु मांडोठी, शांति, सुमन, ऊषा, सीमा सैनी, आशा, हेमराज सैनी, हुकमचंद राठी, देवेंदर राठी, अनिरुद, दीपांशु, अंकिता व रेखा सहित अनेक कायकर्ताओं ने नीलम ढिल्लो को इनेलो महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed