फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Naveen's buffalo stood first by giving 21 kg 700 grams of milk

Jhajjar-Bahadurgarh News: 21 किलो 700 ग्राम दूध देकर नवीन की भैंस रही प्रथम

Sat, 26 Jul 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 26 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Naveen's buffalo stood first by giving 21 kg 700 grams of milk
25jjrp06- नवीन की भैंस जो सबसे ज्यादा दूध देकर प्रथम स्थान पर रही। स्रोत-विभाग
बेरी। गांव सिवाना में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में दो दिवसीय दूध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 21 किलो 700 ग्राम दूध देकर नवीन की भैंस ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

डॉ. दलबीर सिंह ने बताया कि दूध उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है ताकि किसानों में प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न हो और दूध उत्पादन को अधिक से अधिक प्रोत्साहन मिल सके। डॉ. दलबीर सिंह ने पशुपालकों को हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


उन्होंने पशुपालकों से आह्वान करते हुए कहा कि पशु बीमा, पशु नस्ल सुधार के लिए कृत्रिम गर्भाधान, और संक्रमणकारी बीमारियोंं जैसे मुंहखुर, गलघोंटू आदि से बचाव के लिए समय-समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में बरसाती मौसम चल रहा है, जिससे पशुओं में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। इसलिए पशुपालकों को चाहिए कि वे अपने पशुओं के भोजन, पानी, और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed