फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   National Highway jam remained for four hours, opened after the release of Chadhuni

चार घंटे रहा नेशनल हाईवे जाम, चढूनी की रिहाई के बाद खोला

Wed, 06 Oct 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
National Highway jam remained for four hours, opened after the release of Chadhuni
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के बाद किसानों ने सोमवार रात करीब 8 बजे नेशनल हाईवे 71 पर स्थित डीघल टोल पर जाम लगा दिया था। जाम लगने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी। जाम की सूचना मिलने के बाद दुजाना थाना प्रभारी शेर सिंह मौके पर पहुंचे थे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान एक बात पर अड़े हुए थे कि जब तक भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को रिहा नही किया जाता है तब तक डीघल टोल प्लाजा पर जाम लगा रहेेगा।
विज्ञापन

डीघल टोल पर जाम लगाकर बैठे बेरी क्षेत्र व आसपास गांवों के किसान को सूचना मिली रात 12 बजे बाद भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को रिहा कर दिया है तो किसानों ने जाम खोल दिया। भारतीय किसान यूनियन की महिला जिला अध्यक्ष ममता कादयान ने बताया कि हमें सूचना मिली थी भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को गिरफ्तार कर लिया है तो गांव बाघपुर, बेरी क्षेत्र के आसपास के लोग टोल पर जाम लगाने के लिए पहुंच गए थे। रात करीब 12 बजे फोन पर आई सूचना के बाद जाम खोल दिया गया था। जाम खुलने के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुचारू हो पाई। रात के समाच करीब चार घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

सोमवार रात को किसानों ने डीघल टोल पर जाम लगा दिया था। किसानों को समझाने के बाद रात करीब 12 बजे किसानों ने जाम खोल दिया था। वाहन चालकों को परेशानी ना हो इसके लिए वाहनों को दूसरे रास्तों से डायवर्ट करवा दिया गया था। -शेर सिंह, निरीक्षक, थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed