फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   National Highway 71: Farmers jammed on Deeghal toll

नेशनल हाईवे 71 पर डीघल टोल पर लगाया किसानों ने जाम

Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
National Highway 71: Farmers jammed on Deeghal toll
डीघल टोल पर जाम लगाए किसान। - फोटो : Jhjhar
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी के बाद किसानों ने नेशनल हाईवे 71 पर स्थित डीघल टोल पर जाम लगा दिया। काफी संख्या में पुलिस बल भी टोल पर पहुंचा गया। गुरनाम सिंह चढूनी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद बेरी क्षेत्र से किसान डीघल टोल के लिए रवाना हुए। वहीं जबकि डीघल, गोच्छी सहित आसपास गांव के किसान भी टोल प्लाजा पर पहुंच गए। किसानों ने टोल प्लाजा पर सभी लाइनों को बंद कर जाम लगा दिया। शाम करीब आठ बजे किसानों ने डीघल टोल पर जाम लगा दिया था जो कि देर रात तक जारी रहा। प्रशासन की तरफ से बेरी के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व दुजाना पुलिस थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए थे। किसानों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास भी किया गया लेकिन किसानों ने चढूनी को रिहा करने से पहले जाम खोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को बेरी व अन्य मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है। पुलिस ने जाम स्थल से पहले दुजाना आदि क्षेत्रों से वाहनों को डायवर्ट किया है। जाम स्थल पर भी वाहनों की लाइनें लग गई हैं। छोटे वाहन चालक ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों से अपने गंतव्यों तक पहुंच रहे हैं। किसान नेता तेजबीर सिंह का कहना है कि सरकार की तरफ से किसानों के साथ कभी लाठी चार्ज तो कभी गंदे पानी की बौछारें करवाई जा रही हैं। किसान नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। उनका कहना है कि जबग तक यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को रिहा नहीं कर दिया जाता है उस समय तक जाम नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन

डीघल टोल पर किसानों ने जाम लगा हुआ है। वाहनों को दूसरे रास्तों से डायवर्ट किया गया है। - शेर सिंह, निरीक्षण, थाना प्रभारी, दुजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed