फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NAP arrested 3 encroachers and traffic police issued challans to 94 vehicles for violating rules.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नप ने अतिक्रमण करने वाले के 3 तो यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन करने पर 94 वाहनों के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
NAP arrested 3 encroachers and traffic police issued challans to 94 vehicles for violating rules.
-फोटो 57 : शहर में नाहरा-नाहरी मार्ग पर कार्रवाई करने पहुंचे टै्रफिक एसएचओ विकास कुमार। स्रोत प
बहादुरगढ़। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण बढ़ रही जाम की समस्या से निपटने के लिए सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने नगर परिषद अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई की। एक तरफ जहां ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 72 वाहनों के चालान किए। वहीं शहर की सड़कों पर नो पार्किंग जोन में खड़े 22 वाहन पुलिस के हत्थे चढ़े। अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वहीं नप का अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलेगा।
विज्ञापन


सोमवार को शहर में यातायात पुलिस ने नगर परिषद की टीम के साथ मिलकर रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान किए और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के नगर परिषद की टीम द्वारा चालान किए गए। दोपहर के समय दोनों विभागों की टीमें सड़कों पर उतरी। इस दौरान दुकानदारों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। ट्रैफिक बहादुरगढ़ थाना प्रबंधक निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि रेलवे रोड पर यातायात व्यवस्था को लेकर आमजन की काफी शिकायत आ रही थी। लोगों को जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए कार्रवाई की गई। नगर परिषद की टीम ने 3 अतिक्रमणकारियों के चालान किए। उन्होंने कहा कि आमजन को यातायात संबंधी किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्य कर रही है। पुलिस व नगर परिषद की कमेटी शहर के मुख्य मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने के लिए पूरी तरह जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा सुगम यातायात और रास्ते खुलवाने का यह अभियान नगर परिषद के सहयोग से लगातार जारी रहेगा। शहर में अतिक्रमण हटाने के दौरान ट्रैफिक पुलिस और बहादुरगढ़ नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




-फोटो 57 : शहर में नाहरा-नाहरी मार्ग पर कार्रवाई करने पहुंचे ट्रैफिक एसएचओ विकास कुमार। स्रोत पुलिस विभाग



------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed