फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nandita, a student of Gandhi Memorial National College, Ambala Cantt, stood first in the online national quiz competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अंबाला कैंट की छात्रा नंदिता प्रथम

Wed, 30 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 30 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Nandita, a student of Gandhi Memorial National College, Ambala Cantt, stood first in the online national quiz competition
झज्जर। महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय झज्जर व राजकीय महिला कॉलेज पलवल के संयुक्त तत्वाधान में साइकोलॉजी विषय पर एक ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में मनोविज्ञान विषय के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाना और उनके बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 50 महाविद्यालयों से कुल 232 पंजीकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 117 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागियों ने उत्साह और ज्ञान का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए मनोविज्ञान विषय की अपनी समझ को दर्शाया। मंगलवार को इस प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अंबाला कैंट के द्वितीय वर्ष की छात्रा नंदिता ने प्रथम स्थान, आरटीएमएनयू हिसलॉप कॉलेज नागपुर के बीए प्रथम वर्ष की छात्रा लिसा ए फ्रांसिस ने द्वितीय स्थान और हिसलॉप कॉलेज नागपुर के बीए प्रथम वर्ष के छात्र निखिल लंकेश्वर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. माधवी शर्मा व राजकीय महिला कॉलेज पलवल की प्राचार्य डॉ. गगनदीप कौर ने असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान डॉ. नीतू जैन व प्रोफेसर मनोविज्ञान डॉ. पूनम बागी को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed