Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nandal's team became the winner in National Style Kabaddi

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेशनल स्टाइल कबड्डी में नांदल की टीम बनी विजेता

Mon, 29 Sep 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 29 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nandal's team became the winner in National Style Kabaddi
28jjrp18- झांसवा में आयोजित प्रतियोगिता में जौहर दिखाते ​​खिलाड़ी। स्रोत-आयोजक - फोटो : 1
साल्हावास। गांव झांसवा में रविवार को सक्षम स्पोर्ट्स सोसाइटी के सदस्य रहे जीतू जाखड़ की तीसरी पुण्यतिथि पर खेल स्टेडियम झांसवा में नेशनल स्टाइल कबड्डी का आयोजन किया गया। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि अनुज जाखड़ पुत्र जीतू जाखड़, ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक झांसवा रहे। कबड्डी टूर्नामेंट में नांदल की टीम विजेता बनी जबकि झांसवा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के जवान नीतीश जाखड़ ने बताया कि दिन भर कबड्डी टूर्नामेंट के कडे़ मुकाबले देखने को मिले। रोहतक राजीव गांधी स्टेडियम की टीम तीसरे स्थान पर रही है। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कबड्डी में प्रथम स्थान पर रहने वाली नांदल की टीम को 21,000 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली झांसवा की टीम को 11,000 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक की टीम को 7100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed