फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nagar Parishad was able to verify property worth only 9900 out of 42 thousand

Jhajjar-Bahadurgarh News: 42 हजार में 9900 का ही प्रॉपर्टी सत्यापन कर पाई नगर परिषद

Fri, 06 Dec 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 06 Dec 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Nagar Parishad was able to verify property worth only 9900 out of 42 thousand
झज्जर। नगर परिषद के अधीन शहर की 42 हजार से ज्यादा प्रॉपर्टी हैं। सभी का सत्यापन किया जाना है, लेकिन अब तक केवल 9900 प्रॉपर्टी का ही ऑनलाइन सत्यापन हो पाया है।
विज्ञापन

सभी प्रॉपर्टीधारकों से नगर परिषद हर साल प्रॉपर्टी टैक्स वसूल करता है। इनमें किसी प्रकार की कोई तकनीकी या अन्य जानकारी गलत न हो, इसके लिए नगर परिषद की तरफ से शहर की सभी प्रॉपर्टी का ऑनलाइन सत्यापन करवाया जा रहा है। पिछले 6 माह से बार-बार सत्यापन का काम किया जा रहा है, लेकिन इसे पूरा करने में प्रशासन सफल नहीं हो पा रहा है। अब तक 32 हजार प्रॉपर्टी का सत्यापन नहीं हो सका है। वहीं दावा किया जा रहा है कि नगर परिषद के कर्मचारी बार-बार फोन करके लोगों को प्रॉपर्टी सत्यापन के लिए कार्यालय बुला रहे हैं, लेकिन लोगों की अनदेखी के चलते यह काम पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


लोगाें को विश्वास में नहीं ले पा रहे कर्मचारी
नगर परिषद ने प्रॉपर्टी सत्यापन के लिए वार्ड अनुसार कैंप लगाए। दावा है कि घर-घर जाकर दस्तक भी दी थी, लेकिन फिर भी नगर परिषद इस काम को पूरा नहीं कर सकी है। दरअसल, प्रॉपर्टी सत्यापन के दौरान ओटीपी आता है, इसलिए फ्रॉड न हो जाए, इस डर से लोग ओटीपी शेयर नहीं करते और सत्यापन का काम नहीं करवाते जबकि कर्मचारी भी लोगाें को विश्वास में नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन में केवल 45 लोगों का हुआ सत्यापन
पिछले सप्ताह भी शनिवार व रविवार को लाल डोरा, आबादी देह व अन्य लोगों की प्रॉपर्टी सत्यापन का काम नगर परिषद कर्मचारियों ने किया था। दोनों दिन कार्यालय में कर्मचारी छुट्टी के दिए भी आए, लेकिन लोगों ने रुचि नहीं दिखाई। केवल पहले दिन शनिवार को ही 45 लोगों ने सत्यापन कराया, लेकिन रविवार को कोई भी सत्यापन के लिए कार्यालय नहीं आया था।



प्रॉपर्टी सत्यापन का काम किया जा रहा है ताकि उसमें त्रुटियाें को दूर कर ऑनलाइन किया जा सके। अब तक लगभग 9900 प्रॉपर्टी का सत्यापन हुआ है। शहर में कुल 42 हजार प्रॉपर्टी हैं। लोगों से अपील है कि वह अपनी प्रॉपर्टी का सत्यापन करवाएं।
राजपाल, क्लर्क, प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed