{"_id":"61b0f148659aaa04f02731c8","slug":"nagar-parishad-started-drive-against-encroachments-bahadurgarh-news-rtk632159084","type":"story","status":"publish","title_hn":"परनाला की सरकारी जमीन पर बनी अवैध पीवीसी मार्केट में की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परनाला की सरकारी जमीन पर बनी अवैध पीवीसी मार्केट में की गई कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। नगर परिषद ने गांव परनाला की सरकारी जमीन पर बनी अवैध पीवीसी मार्केट पर कार्रवाई की। मार्केट की 15 दुकानों को जेसीबी से हटा दिया गया और उनका सामान जब्त कर लिया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा यहां दुकानें लगा कर प्लास्टिक कूड़ा स्टोर किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नप ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की हिदायतों पर कार्रवाई की। कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला के आदेश पर बुधवार को एमई बृजेश हुड्डा, मुख्य सफाई निरीक्षक बलबीर सिंह, सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा, स्वच्छ भारत मिशन के सिटी टीम लीडर राजेश मलिक के नेतृत्व में टीम नेे परनाला गांव में बसी अवैध पीवीसी मार्केट पर बड़ी कार्रवाई की। टीम को देखकर दुकानदार इकट्ठा हो गए और विरोध करने लगे। मगर भारी संख्या में कर्मचारियों की मौजूदगी के कारण उनका विरोध काम नहीं आया। यहां पर करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई में 15 दुकानों को हटाया गया। जेसीबी की मदद से कूड़े को जब्त कर ट्रैक्टर-ट्रालियों में डालकर एमआरएफ सेंटर भिजवा दिया गया। राजेश मलिक ने बताया कि सभी दुकानदारों को चेतावनी दे दी गई है कि यहां पर दोबारा से प्लास्टिक का सामान रखा तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।