{"_id":"57a2387d4f1c1bb5602b8b24","slug":"nagar-parishad-bahadurgarh-vikas-nagar-bahadurgarh-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण में गिरी दीवार, एक की मौत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण में गिरी दीवार, एक की मौत तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनपार के विकास नगर में निर्माणाधीन नाले के साथ लगती एक मकान की दीवार गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। उन्हेें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। जहां से दो रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अमला भी यहां पहुंचा। निर्माण कार्य में कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई है, इसे लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
इन दिनों नगर परिषद की ओर से बराही रोड पर निकासी नाले का निर्माण कराया जा रहा है। वार्ड-1 के अधीन आने वाले विकास नगर से लेकर रेलवे फाटक तक इस नाले को बनाया जाना है। अभी आधा काम भी पूरा नहीं हुआ था कि बुधवार की सुबह हादसा हो गया। सुबह करीब सवा आठ बजे यूपी के बलरामपुर का रहने वाला रामसूरत, रंजन व झांसी निवासी नारायण व राजाराम नरेंद्र बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर के कार्यालय के पास नाले में रोड़ियां डालकर नाले की लेवलिंग करने में जुटे थे तो अचानक उनके ऊपर कई फुट ऊंची ईंटों से बनी दीवार गिर गई। साथ में उन पर रोड़ियां व अन्य सामान भी गिर गया। दीवार के नीचे दबने से मजदूरों के सिर, पैर व शरीर के कई अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। अचानक दीवार के गिरने व उसके नीचे मजदूरों के दबने का पता आसपास के लोगों को लगा तो यहां हड़कंप मच गया। कालोनीवासियों ने भी अपना काम छोड़कर उनकी जान बचाने के लिए प्रयास शुरू किए। बेसुध हालत में घायलों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां रामसूरत ने दम तोड़ दिया, जबकि राजाराम व नारायण को गंभीर हालत के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रंजन का इलाज ट्रॉमा सेंटर में ही चल रहा है।
विज्ञापन
निर्माण कार्य पर उठे सवाल
नाला निर्माण कार्य को लेकर यहां के लोगों ने कई सवाल खड़े किए। कालोनीवासी नवीन, मोहन, सोनू, दीपक सहित कई अन्य ने कहा कि एक ओर तो इन दिनों बरसाती सीजन है तो दूसरी ओर जेसीबी की मदद से नाला खुदाई के दौरान किसी तरह का कोई ध्यान नहीं दिया गया। नाला पक्का करने के लिए जो खुदाई की गई वह साथ लगते मकानों व दुकानों की नींव के साथ ही की गई। दीवारों के साथ से मिट्ठी नहीं रही। जिसके कारण यदि बरसात तेज होती है और इसमें पानी भरता है तो लोगों के मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य करते समय मकानों से कुछ दूरी रखकर ही खुदाई की जाए, ताकि मकानों को नुकसान न हो।
विज्ञापन
30 फुट लंबी और 6 फुट ऊंची थी दीवार
निर्माण कार्य और लेवलिंग के दौरान जिस प्लाट की दीवार के नीचे श्रमिक दबे हैं उसकी दीवार का कुछ हिस्सा पहले ही गिर गया था, लेकिन उसके बाद भी अधिकारियों ने यहां पर कोई ध्यान नहीं दिया। बिना किसी सुरक्षा इंतजामों के श्रमिक जान जोखिम में डालकर मकानों के साथ काम करते रहे। यही कारण रहा है कि यदि उनके सिर में हेलमेट व सुरक्षा संबंधी अन्य चीजें होती तो उनके सिर में चोट से जान जाने से बचा जा सकता था। जो दीवार श्रमिकों पर एकदम गिरी और 30 फुट लंबी थी और लगभग 6 फुट ऊंचाई की। उसका काफी हिस्सा चारों श्रमिकों पर गिरा है। जिसके कारण एक श्रमिक की मौत को तीन घायल हुए हैं।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटनास्थल पर डीएसपी धीरज कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार मातूराम, थाना लाइनपार की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। कई देर तक डीएसपी व तहसीलदार कई प्रमुख बातों को लेकर चर्चा करते दिखे। बाद में उन्होंने कालोनीवासियों से भी पूरी स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई। लोगों ने भी उनके समक्ष निर्माण कार्य में लापरवाही बरते जाने को लेकर सवाल खड़े किए।