फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nag Panchami today, devotees throng temples

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाग पंचमी आज, उमड़ेगी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 29 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 29 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Nag Panchami today, devotees throng temples
-फोटो 53 : काठमंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर। संवाद
बहादुरगढ़। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार नाग पंचमी 29 जुलाई मंगलवार को है। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। नागपंचमी के दिन सौभाग्य योग और शिव योग का दुर्लभ योग बन रहा है जो पूजा के फलों को कई गुना तक बढ़ा देता है। मान्यता है कि इन दोनों शुभ योगों में नाग देवता की पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन

काठमंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित सियाराम ने बताया कि पंचाग के अनुसार नागपंचमी मंगलवार 29 जुलाई को मनाई जाएगी। पूजा का सबसे उत्तम समय सुबह 5:42 से 8:31 बजे तक रहेगा। चौघड़िया का शुभ मुहूर्त सुबह 10:47 से दोपहर 12:28 तक है। दोपहर 12:29 से 2:09 बजे तक और 3:51 से शाम 5:32 तक भी पूजा के लिए शुभ समय है। इन मुहूर्तों में नाग देवता की पूजा व भगवान शिव का अभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि उदया तिथि के अनुसार इस बार यह पर्व 29 जुलाई को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में मनाया जाएगा। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 8:23 से शुरू होगा जो पूरे दिन रहेगा। भारतीय ज्योतिष के अनुसार पंचमी तिथि के स्वामी नाग हैं इसलिए नाग देवता का पूजन होता है। नाग पंचमी का पर्व देश के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है।
विज्ञापन

इन नागों की पूजा का है विशेष महत्व
पंडित सियाराम के मुताबिक नाग पंचमी पर अनंत, वासुकी, शेष, पदम, कंबल, कर्कोटक, अश्वंतर, धृतराष्ट्र, शंखपाल, कालिया, तक्षक नाग की पूजा का विधान है। इस दिन नाग को दूध पिलाया जाता है। साथ ही दूध व धान का लावा चढ़ाने का महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें पूजा
-नाग पंचमी के दिन सूर्योदय से पहले स्नान करें।
-इसके बाद भगवान शिव के साथ-साथ नाग देवतीा की पूजा करें।
-नाग देवता को जल, अक्षत, नैवेद्य, पुष्प, दही, फल-फूल, मिठाई व दूध अर्पित करें।
-इसके बाद नाग देवता को दूध व धान का लावा अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed