फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nafe Singh Rathi murder case: Former CM OP Chautala arrives to express condolences

नफे सिंह राठी हत्याकांड: शोक जताने पहुंचे पूर्व CM OP चौटाला, बोले- नई सरकार में बदमाशों को सिखाया जाएगा सबक

Wed, 28 Feb 2024 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 11:14 PM IST
सार

ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि सत्ता परिवर्तन निश्चित है। नई सरकार में बदमाशों को सबक सिखाया जाएगा। ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा लुटेरों का गिरोह है। लोगों से कोई प्यार नहीं है। सरकार और प्रशासन की नालायकी से नफे की हत्या हुई है।

विज्ञापन
Nafe Singh Rathi murder case: Former CM OP Chautala arrives to express condolences
नफे सिंह के निधन पर शोक जताने पहुंचे पूर्व सीएम ओपी चौटाला व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन निश्चित है। नई सरकार जब आएगी तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। भविष्य में आम नागरिक सुरक्षित हो, इसके लिए बदमाशों को सबक सिखाया जाएगा। यह बात इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी के निधन पर शोक जताने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लुटेरों का गिरोह है, इन्हें लोगों से कोई प्यार नहीं है। नफे सिंह की हत्या सरकार और प्रशासन की नालायकी से हुई है। वह गरीबों के हितैषी थे, उन्हें किसी से व्यक्तिगत और राजनीतिक द्वेष नहीं था। हरियाणा के रोहतक, सोनीपत और बहादुरगढ़ में कुछ आपराधिक तत्व हैं जो पैसे लेकर हर किस्म की वारदात करते हैं।
विज्ञापन


इसी का परिणाम नफे सिंह को भुगतना पड़ा। भाजपा सरकार पूरी तरह फेल है। नफे सिंह की हत्या से उनकी पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई होना बेहद मुश्किल है। भाजपा राज में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह की हत्या दुर्भाग्यपूण : धनखड़
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या पर दुख प्रकट किया है। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करने के लिए धनखड़ नफे सिंह राठी के घर भी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि ये पॉलिटिकल मर्डर जिस प्रकार से हुआ है उससे हर आदमी चिंतित है।

सरकार ने भी इस पर कड़ा संज्ञान लिया है और झज्जर में पुलिस फोर्स बढ़ानेे का फैसला लिया है। सरकार ने नफे सिंह हत्याकांड के बाद झज्जर को पुलिस कमिश्नरेट बनाने का फैसला लिया है। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि पीड़ित परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की थी जिसे गृहमंत्री अनिल विज ने मान लिया था और सदन में इसका ऐलान भी किया था।


उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ हर कोई चाहता है कि इस घटना के जिम्मेदार लोग जल्द पकड़ में आने चाहिए और इसके लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नफे सिंह के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed