फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nafe Singh Rathi murder case, criminal who provided police vehicle was arrested from Delhi

नफे सिंह राठी हत्याकांड: गाड़ी मुहैया कराने वाला अपराधी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपी पर इन मामलों में है केस दर्ज

Fri, 08 Mar 2024 06:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 08 Mar 2024 06:06 PM IST
सार

एसपी डॉ. अर्पित जैन ने पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि वारदात में प्रयोग गाड़ी को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया था। वहीं, गाड़ी मुहैया कराने वाले अपराधी दिल्ली को पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
Nafe Singh Rathi murder case, criminal who provided police vehicle was arrested from Delhi
झज्जर एसपी डॉ. अर्पित जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या मामले में अपराधियों को गाड़ी मुहैया कराने वाले अपराधी दिल्ली के बिजवासन निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। इसी ने आरोपियों को गाड़ी मुहैया करवाई थी। यह खुलासा शुक्रवार को एसपी डॉ. अर्पित जैन ने पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि वारदात में प्रयोग गाड़ी को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


जो आरोपी पकड़ा गया है, उसके खिलाफ दिल्ली में दो मर्डर, एक गोली चलाने, दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ व अवैध रंगदारी के मामले दर्ज हैं। उसको अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने जिसको गाड़ी दी थी, वह लिंक है। उसकी पहचान की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि कैसे गाड़ी अपराधियों तक पहुंची। उस पर अनुसंधान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी सप्लाई में इसका महत्वपूर्ण रोल था। इसका पुराना आपराधिक रिकार्ड है। कई गैंगस्टर के संपर्क में आरोपी था। पुलिस रिमांड में पूछताछ में आगे खुलासा होगा। एसपी ने बताया कि किसी ने इसको गाड़ी मुहैया कराने के लिए कहा था। रिमांड के दौरान सामने आएगा कि किसके कहने पर उसने गाड़ी दी है। आरोपी को पता था कि यह गाड़ी अपराध में प्रयोग होनी है।

सबूत किए जा रहे एकत्रित
एसपी ने बताया कि दोनों शूटर रिमांड पर है। एसपी ने माना कि रैकी हुई थी। उस पर सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं। बाकी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का संदिग्ध रूप से नाम सामने आया है। कुछ सबूत और भी हाथ लगे हैं। संदिग्धों से पूछताछ जारी है। जिन लोगों के नाम एफआईआर के नाम सामने आए हैं, उनसे अभी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed