फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nafe Singh Rathi murder case, Car used in murder recovered from Rewari railway station, 4 accused identified

नफे सिंह राठी हत्याकांड: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से बरामद हुई हत्या में प्रयोग की गई कार, 4 आरोपियों की हुई पहचान

Sat, 02 Mar 2024 05:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Mar 2024 05:04 PM IST
सार

नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले में झज्जर पुलिस अधीक्षक ने बड़ा खुलासा किया है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि चार आरोपियों की पहचान हो चुकी है। वहीं, तीन चिन्हित आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन
Nafe Singh Rathi murder case, Car used in murder recovered from Rewari railway station, 4 accused identified
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि इनेलो प्रदेशाध्यक्ष स्व. नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले में चार आरोपियों की पहचान हो चुकी है। इनमें आशीष उर्फ बाबा नांगलोई, नकुल सांगवान उर्फ दीपक सांगवान निवासी नारनौल और अतुल नजफगढ़ शामिल हैं। एक अन्य आरोपी की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। हरियाणा पुलिस द्वारा नफे सिंह हत्याकांड के तीन चिन्हित आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


एसपी शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वारदात में इस्तेमाल गाड़ी रेवाड़ी के रेलवे स्टेशन से बरामद कर ली गई है और एसएफएल की टीम ने उसका पूरा मुआयना कर लिया है। गाड़ी के मूल मालिक का पता लग चुका है। यह गाड़ी कई बार बेची गई है। हर खरीददारी से पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों तक यह गाड़ी कैसे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि हत्याकांड में नामजद लोगों से पूछताछ की जा रही है। कल भी चार लोगों से छह घंटे तक पूछताछ की गई। आज भी दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। हर पहलू पर पूछताछ जारी है। इस मामले में जो भी अपराधी होगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम द्वारा विभिन्न प्रदेशों में छापामारी की जा रही है। जिस भी व्यक्ति का रोल मिलेगा, उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

धमकी देने वाला मानसिक बीमार, गैंगस्टरों को करता है फॉलो
एसपी ने बताया कि धमकी देने वाले को राजस्थान से पकड़ा गया है। वह मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। उसका कोई क्रीमिनल रिकार्ड नहीं मिला है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों को फॉलो करता है। हो सकता है कि उनकी देखादेखी उसने ऐसा किया हो। आरोपी का इलाज भी चल रहा है, इसलिए उसके बारे में डॉक्टरों से भी परामर्श लिया जाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म को भेजा रिमाइंडर
सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट को लेकर एसपी ने बताया कि उस पोस्ट को लेकर संबंधित सोशल मीडिया को रिमाइंडर भेज दिया गया है। अब तक उनका जवाब नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed