फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nafe Singh murder case...CBI may interrogate three named persons

Jhajjar-Bahadurgarh News: नफे सिंह हत्याकांड...तीन नामजदों से पूछताछ कर सकती है सीबीआई

Thu, 30 May 2024 04:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 30 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Nafe Singh murder case...CBI may interrogate three named persons
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक एवं इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और उनके समर्थक जयकिशन दलाल की हत्या के मामले में दर्ज एफआईआर में नामजद 7 आरोपियों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। मामले से जुड़े तीन और लोगों से पूछताछ होंगी।
विज्ञापन

संभावना है कि विजेंद्र राठी, उनके पुत्र संदीप राठी और नगर परिषद के उपप्रधान राजपाल शर्मा उर्फ पालेराम को भी जल्द पूछताछ के लिए सीबीआई बुला सकती है।
सीबीआई ने झज्जर की दुलीना जेल में बंद तीन अन्य आरोपियों से भी मंगलवार को दोबारा पूछताछ की है। इनसे सीबीआई को कई और अहम सुराग मिले है। इसी पूछताछ के आधार पर सीबीआई ने जांच और तेज कर दी है। संभावना है कि सीबीआई जल्द मामले का खुलासा कर सकती है। बताया गया है कि सीबीआई ने जेल में बंद एक आरोपी को पत्नी से भी केस को लेकर जानकारी ली है।
विज्ञापन

सीबीआई ने जेल में बंद आरोपियों से की हथियारों को लेकर पूछताछ
नफे सिंह हत्याकांड में झज्जर जेल में बंद आरोपी तीन आरोपियों से सीबीआई ने जेल में जाकर पूछताछ की। इसमें सीबीआई को कई नई बातें पता चली है। पूछताछ में सीबीआई को जानकारी मिली है कि शूटरो में से एक को 10 लाख और दूसरे को 50 लाख दिए जाने थे, लेकिन यह रकम किसके द्वारा दी जानी थी, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। सीबीआई अब हत्याकांड में प्रयोग किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए जुट गई है। जेल में बंद आरोपियों से सीबीआई को जानकारी मिली है कि आरोपियों ने हथियार गाड़ी के अंदर एक बैग में ही छोड़े थे। गाड़ी की चाबी भी वहीं छोड़कर फरार हो गए थे। ऐसे में हथियारों को कौन ले गया इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को इनसे की थी सीबीआई ने पूछताछ
बहादुरगढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मंगलवार को सीबीआई ने नफे सिंह राठी हत्याकांड को लेकर बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक, बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कर्मबीर राठी, उनके बेटे कमल के अलावा पूर्व मंत्री मांगेराम के बेटे सतीश नंबरदार और स्वर्गीय जगदीश नंबरदार के बेटे गौरव और राहुल से पूछताछ की थी। अभी केस में कांग्रेस नेता विजेंद्र राठी, उनके पुत्र संदीप राठी और नगर परिषद के उपप्रधान राजपाल शर्मा से पूछताछ होनी है।


25 फरवरी को हुई थी नफे सिंह और उनके समर्थक की हत्या
बता दें कि 25 फरवरी की शाम को चार हमलावरों ने नफे सिंह राठी की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। इस वारदात में नफे सिंह राठी और उनके सहयोगी जयकिशन दलाल की मौत हो गई थी।उनके सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में पुलिस ने दो हमलावरों को गोवा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। हमलावरों को गाड़ी मुहैया करवाने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन इस मामले में दो हमलावर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इतना ही नहीं गैंगस्टर नंदू ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed