{"_id":"65f877456fef8734090a08c4","slug":"nafe-singh-murder-case-villagers-said-police-should-strictly-interrogate-the-named-people-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108786-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नफे सिंह हत्याकांड...\n\nग्रामीण बोले -नामजद लोगों से सख्ती से पूछताछ करे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नफे सिंह हत्याकांड... ग्रामीण बोले -नामजद लोगों से सख्ती से पूछताछ करे पुलिस
Mon, 18 Mar 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
18jjrp04 बेरी। गांव दुजाना में स्थित राजकीय महाविद्यालय में पोस्टर व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता मे
झज्जर। पूर्व विधायक एवं इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी व उनके साथी जयकिशन की हत्या के मामले में सोमवार को मांडोठी के ग्रामीण व दलाल खाप के प्रतिनिधि लघु सचिवालय में पुलिस कमिश्नर और डीसीपी से मिलने पहुंचे। दोनों अधिकारियों के नहीं मिलने पर उन्होंने डीसी से मिलकर हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। डीसी ने कहा कि इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
किसान नेता चिंटू छारा, जयभगवान, सुभाष, महावीर, ओम, स्वरूप, प्रदीप, रामधन, लाल सिंह, ओम कुमार, बिजेंद्र, कप्तान स्वरूप सिंह ने कहा कि हत्याकांड के बाद से क्षेत्र के लोगों में भय के साथ गुस्सा भी है। जब हादसा हुआ था, तब दोनों अधिकारी बहादुरगढ़ आए थे और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक सभी आरोपी और साजिशकर्ता गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। हालांकि उन्हें प्रशासन से उम्मीद है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर दूध का दूध और पानी का पानी किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि जिन लोगों के नाम एफआईआर में दर्ज है, पुलिस ने उनको सुरक्षा दे रखी है। उन लोगों से भी गहनता से पूछताछ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस कुछ नहीं करती तो एक-दो दिन बाद फिर से पुलिस आयुक्त से हजारों लोग यहां आकर मिलेंगे। यदि पुलिस आयुक्त यहां नहीं मिलेंगे तो हम सोनीपत जाकर मिलेंगे।
ग्रामीणों ने उपायुक्त शक्ति सिंह से मिलकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों ने दावा किया कि डीसी ने उनकी बात को गंभीरता से सुना। उनसे पूछा कि क्या आपको किसी पर शक है तो बताओ। ग्रामीणों ने कहा कि फिलहाल प्रशासन इस मामले में ढिलाई कर रहा है। अब तक ज्यादा सफलता पुलिस को नहीं लगा है। ग्रामीणों ने दावा किया कि इस केस की ईमानदारी से जांच की जा रही है और न्याय मिलेगा।