फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Nafe Singh murder case: Two accused of Nandu gang arrested from Goa, on 8 days remand.

नफे सिंह हत्याकांड: नंदू गैंग के दो आरोपी गोवा से गिरफ्तार, 8 दिन के रिमांड पर

Tue, 05 Mar 2024 02:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 05 Mar 2024 02:18 AM IST
सार

आरोपी रेवाड़ी से अहमदाबाद, मुंबई होते हुए गोवा पहुंचे थे। दो दिन पहले तक चारों आरोपी साथ थे। एसपी झज्जर और एसटीएफ एसपी ने कहा कि पुलिस फरार आरोपियों के नजदीक पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
Nafe Singh murder case: Two accused of Nandu gang arrested from Goa, on 8 days remand.
नफे सिंह राठी फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह हत्याकांड की परतें जल्द खुल सकती हैं। पुलिस ने हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो शूटर को गोवा से गिरफ्तार किया है। सोमवार दोपहर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एसटीएफ हरियाणा और झज्जर पुलिस आरोपियों को लेकर बहादुरगढ़ पहुंची। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 8 दिन के रिमांड पर पुलिस को पूछताछ के लिए सौंपा गया है।

विज्ञापन


पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि नफे सिंह राठी की हत्या क्यों, किस मकसद से और किसके कहने पर की गई। सोमवार को एसपी झज्जर डॉ. अर्पित जैन, एसटीएफ एसपी वसीम अकरम और दिल्ली के स्पेशल सेल के डीसीपी मनोज सी ने पत्रकार वार्ता में आरोपियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


25 फरवरी को बराही फाटक के नजदीक इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इसमें उनके सहयोगी जयकिशन की भी मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ, झज्जर पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की आठ टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई प्रदेशों में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थीं।

गोवा में एक होटल से दो आरोपी सौरव और आशीष उर्फ बाबा निवासी नांगलोई, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े। दोनों को गिरफ्तार कर बहादुरगढ़ लाया गया। कोर्ट ने आरोपियों को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। हत्याकांड के दो आरोपी अतुल प्रधान निवासी नजफगढ़ और अतुल उर्फ दीपक सांगवान निवासी नारनौल अभी फरार हैं। उनकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दोनों पुलिस गिरफ्त में होंगे। पुलिस आरोपियों के नजदीक पहुंच चुकी है। दो दिन तक चारों आरोपी साथ थे।


इस तरह पहुंचे गोवा
हत्या से पहले आरोपियों का फोन पर बात करना पुलिस के लिए बड़ी सहायता बन गया। इसी के सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुंची। हत्यारों की गाड़ी में फोन पर बात करते हुए सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। आरोपी बहादुरगढ़ में हत्याकांड को अंजाम देने के बाद रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां कार पार्क करने के बाद ट्रेन के रास्ते वे गुजरात और महाराष्ट्र (मुंबई) पहुंचे। मुंबई से आरोपियों ने टैक्सी हायर की और गोवा जा पहुंचे। आरोपी गोवा के एक होटल में रहे। होटल से आरोपियों को काबू किया गया। वहीं दो दिन पहले तक चारों आरोपी साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed