फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Mustard harvesting and embroidery work became expensive due to closure of brick kilns

Jhajjar-Bahadurgarh News: ईंट-भट्ठों पर तूड़ी बंद होने से सरसों की कटाई-कढ़ाई कार्य हुआ महंगा

Fri, 05 Apr 2024 08:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 05 Apr 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
Mustard harvesting and embroidery work became expensive due to closure of brick kilns
बादली। सरसों फसल की कटाई-कढ़ाई कार्य किसानों के लिए महंगा सौदा बन रहा है क्योंंकि इस बार प्रति एकड़ 2 हजार रूपए अतिरिक्त भुगतने पड़ रहे हैं। ईंट-भट्ठों पर तूड़ी का प्रयोग बंद है जबकि पहले तूड़ी के बदले कुछ ठेकेदार सरसों की कटाई और कढ़ाई कार्य मुफ्त करवाते थे।
विज्ञापन

प्रति वर्ष सरसों की कटाई और कढ़ाई आसानी से हो जाती थी। ईंट-भट्ठों पर इंधन के तौर पर तूड़ी सप्लाई करने वाले ठेकेदार किसानों की सरसों की कटाई और कढ़ाई कार्य फ्री कर देते थे। ठेकेदार सिर्फ तूड़ी के बदले में सरसों की कटाई कार्य कर जाते थे जबकि अब ईंट-भट्ठों को जिग-जैग में तब्दील कर दिया गया है। जिनमें तूड़ी का प्रयोग नहीं किया जा सकता। ऐसे में किसानों को सरसों की कटाई और कढ़ाई की आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है। अब किसानों को एक हजार रूपए प्रति एकड़ कटाई और एक हजार रूपए कढ़ाई देनी पड़ रही है। राजेन्द्र, प्रवीन, जगबीर, दीपक, रामबीर और गणेश का कहना है कि 2 हजार रूपए की मार किसानों पर पड़ गई है जबकि तूड़ी का कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed