{"_id":"65c407d44ea0cbbece06a124","slug":"must-have-left-home-to-move-ahead-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105366-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आगे बढ़ने के लिए घर से निकला होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आगे बढ़ने के लिए घर से निकला होगा
Thu, 08 Feb 2024 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जसौर खेड़ी में स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में महिला सशिक्तकरण पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
डॉ. निर्मला और डॉ. किरण शर्मा, आईसी कॉलेज रोहतक से मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुई। डॉ. निर्मला ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और छात्राओं को बताया कि सफल होने के लिए उन्हें घर से निकलना होगा। जिसके लिए आत्मरक्षा करना सीखना बहत आवश्यक है। डॉ. किरण ने अपने व्याख्यान में समानता पर जोर देते हुए बताया कि सामाजिक और आर्थिक उन्नति के बाद भी महिलाओं को आज भी असमानताओं का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. अनिल कुमारी ने बताया कि इस तरह के व्याख्यान छात्राओं के सर्वांगीण विकास में भूमिका निभाते हैं और उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. प्रियंका अग्रवाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के व्याख्यान भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ-साथ महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत डॉ. बिमला एसिस्टेंट प्रोफेसर इकनोमिक्स एडीयू ने छात्राओं को स्नातक के बाद रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में बताया। इस दौरान संदीप किराड़, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. सुनैना, डॉ. सुनील कुमार व अजय कुमार मौजूद रहे।