फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Must give receipt to the complainant in police stations: Police Commissioner

थानों में फरियादी को रसीद जरूर दें : पुलिस आयुक्त

Wed, 03 Jul 2024 05:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 03 Jul 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Must give receipt to the complainant in police stations: Police Commissioner
थाने में रिकार्ड का निरीक्षण करते पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन
झज्जर। पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन ने मंगलवार को थाना शहर झज्जर, सदर झज्जर व महिला थाना झज्जर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तीनों थानों के भवन परिसर में की गई व्यवस्थाओं, जवानों के रहन-सहन व रसोई तथा स्वच्छता को परखा। उन्होंने थाने के रिकॉर्ड को चेक करते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को रसीद देनी अनिवार्य है।
विज्ञापन

निरीक्षण करते हुए उन्होंने थाना में बिजली, पीने का स्वच्छ पानी तथा जवानों के लिए रहने व मैस इत्यादि की व्यवस्थाओं को सुचारू व दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जनहित का कोई भी कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी कार्य समय अनुसार पूर्ण किए जाएं। थाना में आई किसी भी तरह की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करके संबंधित अनुसंधानकर्ता को सौंपा जाए। कोई भी शिकायत किसी भी परिस्थिति में लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने थाना में आए प्रत्येक व्यक्ति/फरियादी के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने तथा उनकी शिकायत पर तत्परता से समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की गहनता से जांच पड़ताल करने व दोषियों की धरपकड़ के लिए गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed