{"_id":"68c08d5d517ee9c4e105004b","slug":"music-and-dance-events-were-very-popular-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-125926-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: संगीत और डांस कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: संगीत और डांस कार्यक्रमों की धूम
Wed, 10 Sep 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
09jjrp03- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोतित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में नृत्य करती छात्रा। स्रोत-कॉ
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में मंगलवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन संगीत और डांस कार्यक्रमों की धूम रही। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। काॅलेज का ऑडिटोरियम दिन भर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेहरू कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. कश्मीरी लाल मित्तल रहे।
मुख्यातिथि ने कहा कि मेहनती विद्यार्थियों के लिए अवसरों की कमी नहीं है और योग्यता तथा मेहनत से ही सफलता मिलती है, इसलिए लक्ष्य पर अपना ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने यूएसए में अपने प्रवास के दौरान हुए विस्तृत अनुभव साझा किए। उन्होंने दस लाख रुपये का एकमुश्त दान देते हुए विश्वविद्यालय परीक्षा में प्रथम रहने वाले तीनों संकायों के विद्यार्थियों को पुरस्कार देने की घोषणा की।
इसके तहत बीए की छात्रा सविता, बीएससी की छात्रा वर्षा और बीकॉम के छात्र मोहित को 15 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया गया। संगीत विभाग के विद्यार्थियों की कव्वाली ‘कहीं देर न हो जाए’ ने सबका मन मोह लिया। सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी डाॅ. तमसा और डॉ. जगबीर सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन किया। डाॅ. मीनाक्षी ने मंच संचालन किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं का निर्णय सुनीता बेनीवाल, डॉ. अमित भारद्वाज, रीना, डॉ. कविता, डॉ. अदिति काद्यान और निहारिका ने किया। गीत गायन प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के सचिन ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष के कपिल ने दूसरा और बीए प्रथम वर्ष के सिकंदर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।सोलो डांस प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की यौवनिका ने पहला, एमए द्वितीय वर्ष की नीलम ने दूसरा और बीए प्रथम वर्ष की जिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
ग्रुप डांस में बीए द्वितीय वर्ष की सलोनी और शगुन ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्किट में हिमांशी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। मिमिक्री में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र दीपक प्रथम रहा। डाॅ. सुरेंद्र कुमार पूनिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।