{"_id":"670f46c00bcc3293b20c7038","slug":"murder-of-youth-in-bahadurgarh-attacked-with-stone-on-head-fsl-team-reached-spot-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में युवक की हत्या: सिर पर पत्थर से किए वार, मौके पर एफएसएल टीम पहुंची; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में युवक की हत्या: सिर पर पत्थर से किए वार, मौके पर एफएसएल टीम पहुंची; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
Wed, 16 Oct 2024 10:23 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:23 AM IST
सार
बहादुरगढ़ में युवक की हत्या हुई है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। मृतक के हाथ की हथेली पर एक मोबाइल नंबर भी अंकित है।
विज्ञापन
विस्तार
बहादुरगढ़ में एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक के सिर पर पत्थर से कई वार करके उसकी हत्या की गई है। वारदात बहादुरगढ़ सिटी थाने से महज 50 मीटर दूरी पर हुई है। हत्या बहादुरगढ़ शहर के अंदर से होकर गुजर रहे दिल्ली रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने हुई है। वारदात का पता सुबह के समय चला। जब लोग अपने घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक युवक के सिर पर पत्थर से एक के बाद एक कई वार करके इस वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक के हाथ की हथेली पर एक मोबाइल नंबर भी अंकित है। जिसके कुछ अंक मिटे हुए हैं। इतना ही नहीं हाथ की उंगलियों पर अंग्रेजी के अलग-अलग अल्फाबेट्स लिखे हुए हैं। जिन पर आर ए वी आई एम ओ एन ई अंकित है।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। ताकि इस वारदात से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा सके। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल भिजवाया है। यह हत्या किसने और क्यों की है यह सवाल फिलहाल पुलिस के लिए भी पहेली बना हुआ है। शहर थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर इस तरह की वारदात होने से शहर के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन