फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   murder

नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 04 Apr 2021 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
murder
बहादुरगढ़। थाना सेक्टर-6 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-7 में एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें विवाहिता ने सुसराल पक्ष पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-7 निवासी प्रियंका की शादी कुछ समय पहले रेवाड़ी में हुई थी। प्रियंका के पति बंगलूरू में टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। प्रियंका अपने पति के साथ रह रही थी। गत दिवस उसके पिता श्रीनिवास उसे बंगलूरू से बहादुरगढ़ स्थित अपने घर पर लेकर आए थे।
विज्ञापन

शनिवार की अलसुबह करीब 4 बजे प्रियंका ने अपने घर में पंखे के माध्यम से गले में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रियंका के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। प्रियंका ने यह कदम उठाने से पहले एयरपोर्ट की टिकट पर अपने पति व सुसराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed