फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Murder accused arrested, sent to jail

Jhajjar-Bahadurgarh News: हत्या का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Tue, 23 Apr 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 23 Apr 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Murder accused arrested, sent to jail
झज्जर। दुजाना क्षेत्र में स्थित एक शराब के ठेका के पास हुए झगड़े में लगी चोटों से हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जहादपुर निनासी नरेंद्र ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसके पिता एक कंपनी की बस पर परिचालक की नौकरी करते थे। 19 जनवरी को पता चला कि बिरधाना मोड शराब के पास तीन लड़कों ने उसके पिता को कुर्सियों से दो आदमियों को लड़ाई झगड़ा करके चोटें मारी है। उनको इलाज के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर ले गए हैं। जब वह झज्जर अस्पताल में पहुंचा तो पता चला कि उनको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। जब वह रोहतक पीजीआई पहुंचा तो लड़ाई-झगड़ा में लगी चोटों से गंभीर रूप से घायल उसके पिता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शिकायत पर आपराधिक मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रवेश निवासी गांव धौड़ के तौर पर हुई। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई लोहे की कुर्सी बरामद गई है। आरोपी को झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed